पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रहा था। जिस पर अब इस वीडियो की कड़ी आलोचना करते हुए वीडियो को मनगढ़ंत और झूठा करार दिया है। दरअसल, इस वीडियो में एक ईरानी जनरल ने कथित तौर पर दावा किया था कि अगर इजरायल ईरान पर परमाणु हमला करता है, तो पाकिस्तान इजरायल पर परमाणु हमला करेगा। वहीं, डार ने इस दावे को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा कि यह पाकिस्तान की परमाणु नीति के खिलाफ है, जो 1998 से अपरिवर्तित है और केवल आत्मरक्षा के लिए है।


