HomeUTTAR PRADESHइंडिगो को मिला सरकार का आदेश, रद्द फ्लाइट के रिफंड को लेकर...

इंडिगो को मिला सरकार का आदेश, रद्द फ्लाइट के रिफंड को लेकर तय किया डेडलाइन


Indigo Crisis: पिछले 5 दिनों में इंडिगो की 2000 से ज्यादा उड़ानें रद्द होने से हजारों यात्री परेशान हैं। इसे ध्यान में रखते हुए नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने शनिवार, 6 दिसंबर को एयरलाइन को निर्देश दिया कि वह रद्द किए गए फ्लाइट के लिए किराया वापसी की प्रक्रिया रविवार शाम तक पूरी कर ले। मंत्रालय ने ये भी कहा कि एयरलाइन ये भी ध्यान रखें कि यात्रियों का सामान भी अगले दो दिनों में पहुंचा दिया जाए।


 


तत्काल होगी कार्रवाई


 


देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो की ओर से शनिवार को पांचवें दिन 1,000 से ज्यादा उड़ानें रद्द करने से हुई दिक्कतों के एक दिन बाद मंत्रालय ने कहा कि रिफंड प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की देरी या गैर-अनुपालन पर तत्काल नियामक कार्रवाई की जाएगी। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि सभी रद्द या बाधित उड़ानों के लिए किराया वापसी की प्रक्रिया रविवार रात 8 बजे तक पूरी हो जानी चाहिए। एयरलाइंस को ये भी निर्देश दिया गया है कि वे उन यात्रियों से कोई रीशेड्यूलिंग शुल्क न वसूलें जिनके सफर पर रद्दीकरण का असर पड़ा है।


 


इंडिगो ने क्या कहा?


 


वहीं, इंडिगो ने एक्स पर बताया कि हाल की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए यात्रियों के रद्दीकरण के सभी रिफंड स्वचालित रूप से लौट जाएंगे। हम 5 दिसंबर 2025 और 15 दिसंबर 2025 के बीच यात्रा के लिए आपकी बुकिंग के सभी रद्दीकरण/पुनर्निर्धारण अनुरोधों पर पूरी छूट देंगे।


 


400 से ज्यादा उड़ानें रद्द


 


शनिवार को देशभर के अलग-अलग हवाई अड्डों पर 400 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी गईं। इंडिगो को समर्पित यात्री सहायता और रिफंड सुविधा प्रकोष्ठ स्थापित करने का भी निर्देश दिया गया है। निर्देश के अनुसार इन प्रकोष्ठों को प्रभावित यात्रियों से सक्रिय रूप से संपर्क करने और यह सुनिश्चित करने का कार्य सौंपा गया है कि रिफंड और वैकल्पिक यात्रा व्यवस्था कई बार अनुवर्ती कार्रवाई किए बिना ही पूरी हो जाएं।  

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read