HomeUTTAR PRADESHइंडिगो एयरलाइन DGCA ने लिया बड़ा फैसला, इस देश से लीज पर...

इंडिगो एयरलाइन DGCA ने लिया बड़ा फैसला, इस देश से लीज पर लिए गए विमान मार्च के बाद नहीं होंगे संचालित


IndiGo Flight: इंडिगो की फ्लाइट कैंसिलेशन की वजह से बीते दिनों पूरे देश के यात्री काफी परेशान रहे। अब इंडिगो का संचालन काफी हद तक ठीक हो चुका है, लेकिन विमानन नियामक ने एयरलाइन पर नजर बनाई हुई है। सोमवार, 22 दिसंबर को इंडिगो ने तुर्की से लिए गए एयरक्राफ्ट के लीज ड्यूरेशन के बारे में एक सफाई दी। जिस पर DGCA ने एयरलाइन को इन प्लेन का इस्तेमाल करने के लिए मार्च, 2026 तक का समय दिया है। साथ ही ये भी कह दिया गया है कि इसके बाद कोई एक्सटेंशन नहीं दिया जाएगा।


विमानों के मिली इजाजत


मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एविएशन रेगुलेटर DGCA ने IndiGo को तुर्की से लीज पर लिए गए 5 नैरो बॉडी प्लेन B737 सिर्फ मार्च 2026 तक संचालित करने की इजाजत दी है। एविएशन रेगुलेटर के अनुसार, तुर्की की कोरेंडन एयरलाइंस से लिए गए 5 बोइंग 737 प्लेन की लीज 31 मार्च 2026 को खत्म हो रही है। DGCA के एक सीनियर ऑफिशियल ने जानकारी देते हुए बताया है कि ये इस मामले में इंडिगो एयरलाइंस द्वारा दिए गए अंडरटेकिंग पर आधारित है, जिसमें उन्होंने आखिरी बार एक्सटेंशन मांगा था। इसके पीछे वजह ये थी कि उनके लॉन्ग रेंज एयरक्राफ्ट (A321-XLR) फरवरी, 2026 तक डिलीवर होने वाले हैं।


DGCA का फैसला


इंडिगो फिलहाल वेट/डैम्प लीज के आधार पर 15 विदेशी एयरक्राफ्ट संचालित करती है, जिनमें से 7 तुर्की के एयरक्राफ्ट शामिल हैं। इस साल अगस्त 2025 में DGCA ने इंडिगो को कुछ शर्तों के साथ टर्किश एयरलाइंस से लीज पर लिए गए दो बोइंग 777 एयरक्राफ्ट चलाने के लिए फरवरी 2026 तक छह महीने का एक्सटेंशन दिया था।


ये फैसला DGCA द्वारा मई में दिए गए तीन महीने से भी कम समय के बाद आया था।  इंडिगो को टर्किश एयरलाइंस के एयरक्राफ्ट चलाने के लिए 31 अगस्त तक 3 महीने का एक बार का आखिरी एक्सटेंशन दिया गया था और कैरियर से आगे कोई एक्सटेंशन न मांगने के लिए भी कहा गया था। सबसे खास बात ये है कि यह फैसला तब आया जब तुर्की ने पाकिस्तान का साथ दिया था और मई में पड़ोसी देश में आतंकी कैंपों पर भारत के हमलों की निंदा की थी। 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read