HomeUTTAR PRADESHआस्था के साथ खिलवाड़...मौलवी का बेटा कासिम बना मंदिर का पुजारी, 6...

आस्था के साथ खिलवाड़…मौलवी का बेटा कासिम बना मंदिर का पुजारी, 6 महीने तक कृष्ण बनकर कराता रहा पूजा


Meerut News: हाल के दिनों में उत्तर प्रदेश से अवैध धर्मांतरण के कई मामले सामने आए हैं। इसी बीच, मेरठ जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक युवक, जो खुद को कृष्ण पुत्र संतोष बताकर पिछले छह महीने से मंदिर में पुजारी के रूप में पूजा-पाठ कर रहा था, जिसकी असली पहचान मोहम्मद कासिम के रूप में हुई है। उसने अपनी पहचान छिपाकर स्थानीय लोगों का विश्वास जीता और मंदिर में धार्मिक कार्यों में भाग लिया। जानकारी के अनुसार, कासिम के एक मौलवी हैं।


क्या है पूरा मामला?


दरअसल, यह मामला मेरठ जिले के दौराला थाना क्षेत्र में स्थित दादरी गांव के एक प्राचीन शिव मंदिर का है। जहां सीतामढ़ी का रहने वाला मोहम्मद कासिम नाम का एक युवक अपनी असली पहचान छिपाकर पिछले छह महीने से मंदिर में पुजारी के रूप में पूजा-पाठ कर रहा था। यह सच तब सामने आया जब शिवरात्रि के मौके पर आयोजित भंडारे के दौरान कासिम पर दान-पात्र से चोरी का शक हुआ। ग्रामीणों ने उससे पहचान पत्र मांगने की कोशिश की, लेकिन उसने टालमटोल शुरू कर दी।


इसके अलावा कुछ समय के लिए वह गांव से गायब हो गया, लेकिन बाद में फिर मंदिर में लौट आया। जिस वजह से ग्रामीणों का शक और गहरा गया। पूछताछ में कासिम ने स्वीकार किया कि उसका असली नाम मोहम्मद कासिम है और वह बिहार के एक मौलवी का बेटा है। जिसके बाद ग्रामीणों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। छानबीन करने के बाद मेरठ पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।


पुलिस पूछताछ में कासिम ने बताया सच 


ग्रामीणों का आरोप है कि कासिम मंदिर के दान-पात्र से प्राप्त धन का निजी उपयोग करता था। कुछ लोगों ने यह भी कहा कि वह विशेष रूप से महिलाओं की हस्तरेखा देखने का दावा करता था, जिससे मंदिर में उनकी भीड़ बढ़ गई थी। यह व्यवहार ग्रामीणों को संदिग्ध लगा, जिसके चलते उसकी असलियत का खुलासा हुआ। वहीं, पुलिस पूछताछ में कासिम ने दावा किया कि उसने हिंदू धर्म स्वीकार कर लिया है।


वह पिछले कई सालों से मंदिरों में रहकर पूजा-पाठ सीख रहा है। उसने बताया कि उसने दिल्ली और मेरठ के कई मंदिरों में समय बिताया, जहां उसने संस्कृत मंत्रों और पूजा-विधियों का प्रशिक्षण लिया। कासिम ने यह भी कहा कि उसने अपने हाथ पर ‘कृष्ण’ नाम गोदवाया था ताकि उसकी पहचान को लेकर कोई संदेह न हो। इसके अलावा, वह ज्योतिष और हस्तरेखा विद्या में भी पारंगत था।  

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read