Monday, May 4, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESH“आप ISIS के माइंडसेट के हो”, पाकिस्तानी नेताओं को ओवैसी ने लगाई...

“आप ISIS के माइंडसेट के हो”, पाकिस्तानी नेताओं को ओवैसी ने लगाई लताड़

fok-media-samman-samaroh


Owaisi Slams Pakistan: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार के द्वारा लिए जा रहे एक्शन से पाकिस्तान बौखला गया है। पाकिस्तानी नेताओं के द्वारा हास्यासपद बयान दिए जा रहे हैं। साथ ही कई नेताओं ने भारत को परमाणु बम की गिदड़भभकी भी दी है। अब पाकिस्तानी नेताओं के इस बयान पर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पलटवार किया है। उन्होंने पाकिस्तान की तुलना ISIS से कर डाली। इसके साथ ही उन्होंने पहलगाम हमले में धर्म पुछ कर लोगों को मारने वालों की भी आलोचना की। ओवैसी ने कहा आतंकवादियों ने पहलगाम में पर्यटकों की हत्या करने से पहले उनका धर्म पूछा। उन्होंने कहा, “आप किस धर्म की बात कर रहे हैं? यह कृत्य दिखाता है कि आप आईएसआईएस के माइंडसेट के हो।“


ओवैसी ने पाक नेताओं को लगाई लताड़


बीते दिनों पाकिस्तान के कई नेताओं ने भारत को परमाणु हमले की धमकी दी थी। पाक नेताओं ने सिंधु जल समझौते के रद्द करने को लेकर गिदड़भभकी दी थी। इस पर ओवैसी पाकिस्तान पर आंखबबूला हो गए। उन्होंने कहा, “वे (पाकिस्तान) भारत से आधे घंटे नहीं, बल्कि आधी सदी पीछे हैं। हमारा सैन्य बजट आपके राष्ट्रीय बजट से बड़ा है। पाकिस्तानी नेताओं को भारत को परमाणु युद्ध की धमकी नहीं देनी चाहिए। उन्हें याद रखना चाहिए कि अगर वे किसी दूसरे देश में निर्दोष लोगों को मारेंगे तो कोई भी चुप नहीं रहेगा।”


“वे दवाइयां भी नहीं बना सकते”


ओवैसी लगातार पाकिस्तान को हर मंच से जवाब दे रहे हैं। साथ ही वो सरकार के हर एक्शन के साथ खड़े होने का भरोसा दे रहे हैं। सोमवार को ओवैसी ने कहा, “यह सरकार को तय करना है कि वह क्या कार्रवाई करना चाहती है। मेरा मानना ​​है कि सख्त कार्रवाई की जरूरत है। आप हमारे देश में आकर पर्यटकों का धर्म पूछकर उन्हें गोली नहीं मार सकते। पाकिस्तान को ऐसी हरकतें बंद करनी चाहिए, पाकिस्तान को समझना चाहिए कि वह किस देश के खिलाफ ऐसी हरकतें कर रहा है। हमारे मंत्रालय का सालाना बजट उनके पूरे बजट से भी ज्यादा है। वे भारत से 30साल पीछे हैं। पाकिस्तान शैतानों को पाल रहा है। उन्हें बलूचिस्तान, टीटीपी मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए। वे दवाइयां भी नहीं बना सकते।”

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular