अंबेडकरनगर। नियुक्ति के बाद से एक ही ग्राम पंचायत किंतु अब मोहल्ला में लगातार लेखपाल की तैनाती सवाल खड़ा कर रही है। दर्जनों उपजिलाधिकारी तहसीलदार बदलते रहे, कस्बा से लेकर ग्राम पंचायत तक लेखपालों को पुराने स्थान से नई तैनाती की जाती रही किन्तु लेखपाल रविकांत तिवारी का कोई बाल बांका तक नहीं कर सका। विदित हो कि 2017 से भियांव ब्लॉक के स्थाई तथा विकास नगर कॉलोनी के निवासी रविकांत तिवारी को वाजिदपुर ग्राम पंचायत का प्रभार मिला। तब से लेकर आज लगभग 7 वर्ष बाद भी लेखपाल रविकांत अपने रसूख के बल पर वाजिदपुर में जमे हुए है। इस दौरान कस्बा के लेखपाल को चार बार समेत अन्य क्षेत्र के लेखपालों को पुराने क्षेत्र से हटाकर नया क्षेत्र मिलता रहा किंतु रविकांत को कोई छू नहीं सका। तहसीलदार पद्मेश श्रीवास्तव ने बताया कि जानकारी की जायेगी।
आखिर! लेखपाल रविकान्त पर क्यों बरस रही है उपजिलाधिकारियों की कृपा
0
RELATED ARTICLES









