HomeUTTAR PRADESHआईपीएल में रनों की तबाही मचाने के बाद इस बल्लेबाज ने इंटरनेशनल...

आईपीएल में रनों की तबाही मचाने के बाद इस बल्लेबाज ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास, फैसले से फैंन्स हुए स्तब्ध


Nicole Pooran retires:वेस्टइंडीज के स्टार बल्लेबाज निकोलस पूरन ने 29 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर क्रिकेट जगत को चौंका दिया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट में कहा, “लंबे विचार और मनन के बाद, मैंने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है। इस खेल ने मुझे खुशी, उद्देश्य और अविस्मरणीय यादें दीं।” पूरन ने 106 टी20 और 61 वनडे मैचों में क्रमशः 2275 और 1983 रन बनाए, जिसमें तीन वनडे सेंचुरी और 13 टी20 अर्धशतक शामिल हैं। वह वेस्टइंडीज के सबसे ज्यादा टी20 मैच खेलने वाले और इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।


निकोलस पूरन ने आगे लिखा कि फैन्स का तहे दिल से शुक्रिया, आपके बिना शर्त प्यार किया। मुश्किल वक्त में आपने मुझे सहारा दिया और अच्छे पलों में पूरे जोश के साथ जश्न मनाया. परिवार, दोस्तों और साथ खेलने वाले खिलाड़ियों का भी थैंक्स। आपने मेरे इस सफर में हर कदम पर मेरा साथ दिया. आपके भरोसे और सपोर्ट ने मुझे हमेशा ताकत दी। भले ही मेरा इंटरशेनल क्रिकेट करियर अब खत्म हो रहा है, लेकिन वेस्टइंडीज क्रिकेट के लिए मेरा प्यार कभी खत्म नहीं होगा। मैं टीम और पूरे एर‍िया के लिए आने वाले समय में सिर्फ कामयाबी और ताकत की कामना करता हूं।


आईपीएल में चमके थे पूरन


आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए 524 रन बनाने वाले पूरन ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए ब्रेक लिया था। उनका संन्यास का फैसला फ्रेंचाइजी क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित करने की ओर इशारा करता है, जैसा कि हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के हेनरिक क्लासेन ने भी किया। क्रिकेट वेस्टइंडीज ने उनके योगदान की सराहना करते हुए उन्हें “गेम-चेंजर” बताया। फैन्स इस अप्रत्याशित फैसले से स्तब्ध हैं, क्योंकि पिछले साल ही पूरन ने 100 और टी20 खेलने की इच्छा जताई थी।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read