HomeUTTAR PRADESHअहमदाबाद से लंदन जाने वाली फ्लाइट हुई कैंसिल, तकनीकी खामी का दिया...

अहमदाबाद से लंदन जाने वाली फ्लाइट हुई कैंसिल, तकनीकी खामी का दिया गया हवाला


Air India Flight Cancel: अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद एअर इंडिया के सभी ड्रिमलाइनर विमानों की उड़ान से पहले चेकिंग करने को लेकर एडवाइजरी जारी की गई थी। इस हादसे में 250 से अधिक लोगों की जान चली गई थी। ऐसे एअर इंडिया विमान के उड़ान से पहले काफी सतर्क नजर आ रहा है। यही कारण है कि बीते दो दिनों में कई एअर इंडिया की फ्लाइटों की इमरजेंसी लैडिंग करवाई गई है। इस बीच मंगलवार को अहमदाबाद से लंदन जाने वाली AI-159 फ्लाइट को कैसिंल कर दिया गया। एअर इंडिया की ओर से फ्लाइट कैसिंल करने के पीछे तकनीकी खराबी बताई गई। हालांकि, इसके बाद यात्री काफी परेशान दिखे। जानकारी के अनुसार, इस फ्लाइट को बुधवार को 11 बजे अब रवाना किया जाएगा।


INDIGO के प्लेन को करना पड़ा इमरजेंसी लैंडिंग


मंगलवार को सुबह 9:20 बजे कोच्चि से दिल्ली जाने वाली इंडिगो फ्लाइट संख्या 6E 2706 में बम की धमकी मिली और उसे नागपुर एयरपोर्ट पर उतार दिया गया। यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। जानकारी के अनुसार, इंडिगो की फ्लाइट 6E 2706 सुबह 9.20 बजे केरल के कोचीन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से दिल्ली के लिए रवाना हुई और बीच हवा में ही उसे बम की धमकी मिली और उसे नागपुर हवाई अड्डे पर डायवर्ट कर दिया गया। सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। मामले की जांच जारी है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read