Ahmedabad-London Air India Plane Crash: गुरुवार 12 जून को गुजरात के अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया के विमान हादसे से पूरा देश सहम गया है। टेकऑफ के कुछ ही मिनट बाद विमान क्रैश हुआ और मेघानी नगर के एक रिहायशी इलाके में मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल पर गिरा। जिस वजह से इस हादसे में 265 लोगों की मौत हो गई। जिसमें 230 यात्री और 12 क्रू मेंबर्स समेत हॉस्टल के 24 लोग शामिल हैं। लेकिन इस त्रासदी के बीच एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने सभी को हैरान कर दिया। विमान के मलबे में एक भगवद्गीता की प्रति पूरी तरह सुरक्षित मिली, जिसका एक भी पन्ने क नुकसान नहीं पहुंचा।







