Monday, May 4, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHअहमदाबाद में सैकड़ों घरों पर चला बुलडोजर, अवैध बांग्लादेशियों का था ठिकाना

अहमदाबाद में सैकड़ों घरों पर चला बुलडोजर, अवैध बांग्लादेशियों का था ठिकाना

fok-media-samman-samaroh


Bulldozer Action In Ahmedabad: पहलगाम आतंकी हमले के बाद जहां एक ओर भारत पाकिस्तान के खिलाफ सख्त रूप अपना रहा है तो वहीं, दूसरी ओर देश के अंदर रह रहे अवैध पाकिस्तानी और बांग्लादेशियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। भारत में वैध अथवा अवैध रूप से रहने वाले पाकिस्तानियों को तय समय के अंदर देश छोड़ने का आदेश दिया गया है। अगर वो ऐसा नहीं करते हैं तो चिन्हित करके उन तमाम लोगों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस बीच गुजरात के अहमदाबाद में पुलिस और नगर निगम ने बड़ी संख्या में अवैध निर्माणों को धवस्त कर दिया है। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिसबल मौके पर पहुंची। साथ ही 100 से अधिक बुलडोजर का प्रयोग धवस्तीकरण के लिए किया गया। बता दें, इन तमाम घरों को अवैध रूप से बांग्लादेशी और पाकिस्तानी नागरिकों ने बना रखा था।


6500 लोगों को लिया गया हिरासत में


गौरतलब है कि पहलगाम हमले के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय के द्वारा पाकिस्तानी और बांग्लादेशी नागरिकों को देश से निकालने का आदेश दिया था। जिसके बाद गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सिंघवी के आदेश पर अहमदाबाद, सूरत समेत अन्य जिलों पर अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने करीब 6500 लोगों को हिरासत में लिया है, जिनपर अवैध रूप से भारत में रहने का संदेह है। इसी क्रम में मंगलवार को अहले सुबह अहमदाबाद के चंडोला तालाब पर बने तमाम अवैध निर्माणों को तोड़ दिया गया है। इससे पहले साल 2009 में भी इस तरह की कार्रवाई की गई थी लेकिन फिर धीरे-धीरे इन लोगों ने तालाब पर मिट्टी डालकर अपना घर बना लिए।


पुलिस ने क्या कहा?


संयुक्त पुलिस आयुक्त शरद सिंघल ने इस कार्रवाई को लेकर कहा, “सियासतनगर बंगाल वास था, जहां अधिकांश बांग्लादेशी रहा करते थे। एएमसी ने एक सर्वेक्षण किया, जिसमें पाया गया कि अवैध निर्माण किया गया था। ध्वस्तीकरण अभियान चल रहा है। कुल 50 जेसीबी यहां काम कर रही हैं और करीब 2,000 पुलिसकर्मी यहां तैनात हैं।” हालांकि, पुलिस की इस कार्रवाई के विरोध में कुछ लोगों ने हाई कोर्ट का भी रूख किया है।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular