spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHअस्पताल में भर्ती हुए देश के पूर्व PM देवेगौड़ा, समर्थकों में चिंता...

अस्पताल में भर्ती हुए देश के पूर्व PM देवेगौड़ा, समर्थकों में चिंता का माहौल; जानें अब कैसा है हाल?

fok-media-samman-samaroh


HD Deve Gowda: देश के पूर्व प्रधानमंत्री और कर्नाटक की राजनीति का बड़ा चेहरा रहे एच.डी. देवेगौड़ा की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें बेंगलुरु के मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन में बताया गया कि 92 वर्षीय देवेगौड़ा को संक्रमण की वजह से ओल्ड एयरपोर्ट रोड स्थित मणिपाल हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। फिलहाल डॉक्टरों की एक विशेषज्ञ टीम उनकी निगरानी कर रही है और उनका इलाज जारी है। देवेगौड़ा की तबीयत बिगड़ने की खबर के बाद उनके समर्थकों और राजनीतिक हलकों में चिंता की लहर दौड़ गई है।


प्रधानमंत्री रहते किया था ग्रामीण विकास पर जोर


एचडी देवेगौड़ा ने 1जून 1996से 21अप्रैल 1997तक देश के 11वें प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया था। प्रधानमंत्री बनने से पहले वे 1994से 1996तक कर्नाटक के मुख्यमंत्री भी रहे। प्रधानमंत्री रहते हुए उन्होंने किसानों और ग्रामीण विकास को प्राथमिकता देते हुए 1996-97का ‘सपनों का बजट’ पेश किया था, जिसे आज भी आर्थिक सुधारों की दिशा में एक अहम कदम माना जाता है। उनकी नीति और दृष्टिकोण हमेशा से ही ग्रामीण भारत के विकास पर केंद्रित रहे हैं।


राजनीति में अब भी सक्रिय, परिवार भी राजनीति में स्थापित


एचडी देवेगौड़ा वर्तमान में जनता दल (सेक्युलर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और अब भी कर्नाटक की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनके पुत्र एचडी कुमारस्वामी भी राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। देवेगौड़ा को भारतीय राजनीति में उनकी सादगी, किसान हितैषी छवि और जमीन से जुड़ाव के लिए जाना जाता है। ऐसे में उनके स्वास्थ्य को लेकर फैली चिंता स्वाभाविक है। लाखों समर्थक उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular