जलालपुर, अंबेडकरनगर। जलालपुर सर्किल अंतर्गत कटका थाना क्षेत्र में हुई तो अलग-अलग भीषण मार्ग दुर्घटनाओं में दो व्यक्तियों गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों द्वारा गंभीर रूप से घायलों अस्पताल पहुंचाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार पहली दुर्घटना में सुल्तानपुर जनपद के थाना करौदी कला के हिन्दुबाद गाँव निवासी शिवकुमार पुत्र अजय कुमार मिश्रा 27 वर्ष अपनी बाइक से नेवरी की तरफ जा रहे थे तभी रफीगंज बाजार के पास अज्ञात चार पहिया वाहन उन्हें टक्कर मार कर फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल अवस्था में सेमरा अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दूसरी दुर्घटना थाना क्षेत्र के ही गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे पर हुई जिसमें लखनऊ जनपद के थाना वजीरगंज निवासी अजय अपनी कार से जा रहे थे। कार के अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा जाने के पश्चात पलट गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा गंभीर रूप से घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। घायल की हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों द्वारा उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। कटका थाना प्रभारी विवेक वर्मा ने बताया कि दोनों शव को कब्जे में लेते हुए विधिक कार्रवाई की जा रही है।
अलग-अलग सड़क दुर्घटना में दो घायलों की इलाज के दौरान मौत
0
RELATED ARTICLES









