spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHअरविंद केजरीवाल ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, केंद्र सरकार से किया...

अरविंद केजरीवाल ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, केंद्र सरकार से किया आग्रह

fok-media-samman-samaroh


नई दिल्ली: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शास्त्री पार्क क्षेत्र का दौरा किया। वे गंभीर जलभराव और बाढ़ जैसी स्थिति का सामना कर रहे क्षेत्रों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने लोगों से बातचीत भी की। जलभराव और बाढ़ जैसी स्थिति का जायजा लेने के बाद मीडिया से बातचीत भी की।


मीडिया से बातचीत करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम राहत शिविर में लोगों का हालचाल जानने आए हैं। उन्हें समय पर खाना नहीं मिल रहा है, मच्छरों का प्रकोप है, लेकिन उनसे निपटने के लिए कोई व्यवस्था नहीं है, पीने के पानी की भी समस्या है। हमें बताया गया कि टेंट कल ही लगाए गए। हम समझ सकते हैं कि यह एक प्राकृतिक आपदा है, लेकिन लोगों के लिए सभी व्यवस्थाएं करना सरकार की ज़िम्मेदारी है। हम सरकार से राहत शिविरों में लोगों को सभी सुविधाएँ प्रदान करने का आग्रह करते हैं।


केंद्र सरकार से राहत प्रदान करने का आग्रह है- अरविंद केजरीवाल


पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में जगह जगह जलभराव है, कई इलाकों में इसका मुख्य कारण समय पर गाद निकालने का काम नहीं हो पाया, नालों की सफाई न होना और कई इलाकों में सीवर का बैकफ़्लो हो रहा है। हम सरकार से आग्रह करते हैं कि लोगों को सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएं। पूरा उत्तर भारत-जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली और उत्तराखंड बाढ़ से जूझ रहे हैं। केंद्र सरकार से राहत प्रदान करने का आग्रह है। जितना हो सके लोगों की मदद करें। केंद्र ने अफगानिस्तान में भूकंप के बाद राहत सामग्री उपलब्ध कराई। यह अच्छी बात है, लेकिन केंद्र को बाढ़ से प्रभावित इन सभी राज्यों को राहत पहुंचानी चाहिए।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular