Wednesday, May 6, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHअमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने Pak सेना प्रमुख को लगाया फोन,...

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने Pak सेना प्रमुख को लगाया फोन, जानें दोनों में क्या हुई बातचीत

fok-media-samman-samaroh


India-Pakistan Tension: भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर हलचल मचा दी है। पाकिस्तान ने बीती रात भारत के एक रणनीतिक स्थान पर फतेह-1 बैलिस्टिक मिसाइल दागने की कोशिश की। लेकिन भारतीय वायु रक्षा प्रणाली ने इस हमले को नाकाम करते हुए मिसाइल को हवा में ही नष्ट कर दिया। इस बीच, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर से फोन पर बात की। अमेरिकी विदेश मंत्री ने पाकिस्तान से दोनों देशों के तनाव कम करने के तरीके खोजने का आग्रह किया है।


अमेरिकी विदेश मंत्री का एक्शन


सूत्रों की मानें तो 10 मई की सुबह अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर से फोन पर बात की। अमेरिकी विदेश मंत्री तनाव कम करने की अपील की है। रुबियो ने भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को कम करने के लिए रचनात्मक उपायों पर काम करने के लिए कहा है। उन्होंने दोनों पक्षों से संयम बरतने और युद्ध की स्थिति से बचने की अपील की।


इसके अलावा अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने भारत और पाकिस्तान के बीच रचनात्मक वार्ता शुरू कराने के लिए अमेरिका की ओर से सहायता की पेशकश की। बता दें, अमेरिका का यह कदम क्षेत्र में शांति स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। क्योंकि रुबियो ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ या विदेश मंत्री के बजाय सीधे सेना प्रमुख से बात की।


पाकिस्तान की स्थिति खराब


भारत-पाकिस्तान तनाव के चलते पाकिस्तान के कई सैन्य ठिकानों को नुकसान पहुंचा है। इसका सबूत सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में मिलता है। भारत की जवाबी कार्रवाई की ताकत साफ दिखाई दे रही है। इसके अलावा पाकिस्तान पहले से ही आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। लेकिन युद्ध की स्थिति उसकी अर्थव्यवस्था को और कमजोर कर सकती है।   

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular