spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESH‘अभी 4 साल बाकी है बड़े काम करने बाकी हैं’ सैनी सरकार...

‘अभी 4 साल बाकी है बड़े काम करने बाकी हैं’ सैनी सरकार के एक साल पूरे पर बोले केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल

fok-media-samman-samaroh


HARYANA NEWS: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने मेट्रो से सफर कर फरीदाबाद पहुंचकर समारोह में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2.0 के तहत लाभार्थियों को प्लॉट आबंटन पत्र वितरित किए।सावित्री और अमीचंद को व्यक्तिगत रूप से पत्र सौंपा गया।कुल 33 लाभार्थियों को यह लाभ प्रदान किया गया। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने सरकार के 1 साल पूरा होने पर जन विश्वास जन विकास कार्यक्रम में शिरकत की। साथ ही उन्होंने धनतेरस और दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी।


इस दौरान केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज तीसरे कार्यकाल का पहला वर्ष पूरा हुआ है। 27 अक्टूबर को 3 साल पूरे होंगे। आज 1 वर्ष पूरा होने पर त्योहार के रूप में मनाया है। पूरे प्रदेश में मुख्यमंत्री ने करीब 9000 गरीव परिवारों को100 गज के प्लाट दिए गए हैं। इस पर मकान भी बनवाए जाएंगे। मैं मुख्यमंत्री को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। मुख्यमंत्री सैनी से पहले साल में बड़ी अपेक्षाएं करना थोड़ा जल्दबाजी है।अभी 4 साल बाकी है बड़े काम करने बाकी हैं।


पाकिस्तान से आए लोगों ने इसे सजाया और सवारा- मनोहर लाल


मनोहर लाल ने कहा कि देश के विभाजन के बाद NIT को बसाया गया जिसमें पाकिस्तान से आए लोगों ने इसे सजाया और सवारा।इस समाज के लोगों ने आरक्षण लेना स्वीकार नहीं किया इसके लिए उनकी तारीफ करनी होगी। हरियाणा की धरती में रहने वाले लोग हरियाणवी हैं। हम किसी एक जाति में बंट कर नहीं राबेंगेदिवंगत आईपीएस मामले पर उन्होंने कहा कि घटनाओं के पीछे भ्रष्टाचार बड़ी वजह है। जातिवाद के रूप में नहीं चलना चाहिए। कभी-कभी कुछ घटनाएं ऐसी होती है कि हम इस पर चल बैठते हैं


जातिवाद की ऐसी घटनाओं पर बोले मनोहर लाल


मनोहर लाल ने कहा कि जातिवाद अपने परिवार तक, अपने कमरे तक,  घरेलू सामाजिक व्यवहार तक तो ठीक है। लेकिन यह राजनीतिक में लाना ठीक नहीं है। इसे इतना बड़ा बना देना की जातियों का मतभेद हो जाए। यह उचित नहीं है। जातिवाद की ऐसी घटनाओं पर यही कहूंगा कि घटनाओं में जातिवाद नहीं लाना चाहिए और राजनीतिकरण भी नहीं करना चाहिए। वोट की भूख के चलते कुछ लोग इसका राजनीतिकरण करते हैं। एक घटना हुई, फिर दूसरी घटना हो गई अब दोनों घटनाओं को अगर आप देखेंगे तो आप देखेंगे कि इसके पीछे केवल भ्रष्टाचार है। कानूनी प्रक्रिया के तहत सबको एक ही संदेश है। कानून के हिसाब से सबके को इंसाफ देंगे। किसी के खिलाफ अत्याचार ना हो, सबको न्याय मिले,अन्याय न हो। यही मेरा संदेश है किसी के साथ अत्याचार ना हो।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular