HARYANA NEWS : हरियाणा के भिवानी में मनीषा मौत के बहुचर्चित मामले में जेजेपी नेत्री एवं पूर्व विधायक नैना चौटाला ने सरकार व कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। साथ ही उन्होंने कहा कि इस मामले में अफ़वाहें बहुत चली, जिससे ये मामला बिगड़ा गया।
बता दें कि जेजेपी नेत्री एवं पूर्व विधायक नैना चौटाला ने ढाणी लक्ष्मन गांव में मनीषा के घर शोक प्रकट करने पहुंची। इस दौरान उन्होंने मनीषा के परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जेजेपी पार्टी पीड़ित परिवार के साथ है।
इस दौरान मीडिया से रूबरू होते हुए नैना चौटाला ने मनीषा मौत मामले में सरकार व कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि नायब सरकार में पुलिस तंत्र फैल है। कानून व्यवस्था पर सरकार की पकड़ होती तो हर रोज बेटियोंको मार कर खेतों में ना फैंका जाता। साथी ही कहा कि मनीषा मामले में बहुत सी अफ़वाहें फैली जिससे ये मामला बिगड़ा।
मनीषा कभी वापस नहीं आएगी- नैना चौटाला
नैना चौटाला ने रोहतक पीजीआई कीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर भी सवाल उठाए और कहा कि सीबीआई ने सही जांच की तो सचाई ज़रूर सामने आएगी। नैना ने ये भी कहा कि मनीषा का भविष्य उज्ज्वल था। अब जांच भी हो जाएगी और फैसला भी आ जाएगा, पर मनीषा कभी वापस नहीं आएगी।









