spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESH‘अब कनाडा तो आए ही हैं तो वॉशिंगटन होकर जाइए’ ट्रंप से...

‘अब कनाडा तो आए ही हैं तो वॉशिंगटन होकर जाइए’ ट्रंप से बातचीत पर भुवनेश्वर में बोले पीएम मोदी

fok-media-samman-samaroh


PM Narendra Modi in Bhubaneswar: ओडिशा के भुवनेश्वर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नयी ट्रेन सेवाओं और प्रधानमंत्री राजधानी क्षेत्र शहरी परिवहन (CRUT) प्रणाली के अंतर्गत 100 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई।साथ ही उन्होंने एक कार्यक्रम को संधोबित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज 20 जून का यह दिन बहुत विशेष है। आज ओडिशा की पहली भाजपा सरकार ने सफलता के साथ 1 साल पूरा किया है। ये वर्षगांठ सिर्फ सरकार की नहीं है, ये सुशासन की स्थापना की वर्षगांठ है। यह एक साल जनसेवा और जनविश्वास को समर्पित है।


इस दौरान पीएम मोदी ने ट्रंप से बातचीत पर कहा कि, “अभी 2 दिन पहले मैं कनाडा में G7 समिट के लिए वहां था और अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने मुझे फोन किया। उन्होंने कहा, अब कनाडा तो आए ही हैं तो वॉशिंगटन होकर जाइए। उन्होंने बहुत आग्रह से निमंत्रण दिया। मैंने अमेरिका के राष्ट्रपति को कहा कि आपके निमंत्रण के लिए धन्यवाद, मुझे तो महाप्रभु की धरती पर जाना बहुत जरूरी है और इसलिए मैंने उनके निमंत्रण को नम्रता पूर्वक मना किया।


कांग्रेस पर बरसे पीएम मोदी


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आजादी के बाद दशकों तक देश में लोगों ने कांग्रेस का मॉडल देखा। कांग्रेस के मॉडल में ना सुशासन था और ना ही लोगों का जीवन आसान था। विकास परियोजनाओं को अटकाना, लटकाना, भटकाना, घंघोर भ्रष्टाचार, यही कांग्रेस के विकास मॉडल की पहचान थी। अब देश पिछले कुछ वर्षों से व्यापक तौर पर भाजपा का विकास का मॉडल देख रहा है। बीते दशक में देश के कई राज्य ऐसे हैं जहां पहली बार भाजपा की सरकारें बनी हैं। इन राज्यों में सिर्फ सरकार नहीं बदली, बल्कि सामाजिक उद्धार और आर्थिक परिवर्तन का भी नया दौर शुरू हुआ है। मैं आपको पूर्वी भारत का उदाहरण देकर समझाना चाहता हूं।


असम में एक दशक पहले तक स्थितियां बहुत खराब थीं- पीएम मोदी


पीएम मोदी ने कहा कि असम में एक दशक पहले तक स्थितियां बहुत खराब थीं। लेकिन आज असम विकास के नए रास्ते पर दौड़ रहा है। कई-कई दशकों से जो उग्रवादी गतिविधियां चल रही थीं वो बंद हुई हैं। आज असम कई पैमानों में देश के दूसरे राज्यों से आगे निकल रहा है। त्रिपुरा में भी कई दशकों से वामपंथी शासन के बाद लोगों ने भाजपा को पहली बार अवसर दिया। हिंसा और भ्रष्टाचार से हर कोई परेशान था। जब से भाजपा को सेवा करने का अवसर मिला, आज त्रिपुरा शांति और प्रगति की मिसाल बन रहा है।”

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular