HomeUTTAR PRADESHअनिल विज ने अहमदाबाद विमान हादसे पर जताया दुख, कहा- इस विमान...

अनिल विज ने अहमदाबाद विमान हादसे पर जताया दुख, कहा- इस विमान हादसे में अब हर पहलू से जांच की जा रही है


चण्डीगढ: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने अहमदाबाद में गत दिवस हुए विमान हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि इस हादसे में अब हर पहलू से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि दुर्घटनाग्रस्त विमान का ब्लैक-बॉक्स मिल गया है जिसमें विमान का सारा रिकॉर्ड होता है और अब जल्द ही इसका भी आंकलन भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब देश के प्रधानमंत्री और गृहमंत्री स्वयं मौके पर खड़े हैं तो हर पहलु पर जांच की जाएगी।


गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपानी का जाना पार्टी और देश के लिए एक बहुत बड़ी क्षति- विज


ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने विमान हादसे में मारे गए लोगों के प्रति अपना शोक व्यक्त हुए कहा कि यह विमान हादसा बहुत दुखदाई घटना है क्योंकि इस हादसे में बहुत लोगों की जान चली गई है। विमान हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपानी का जाना पार्टी और देश के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। विज ने मृतकों के परिजनों को सांत्वना देते हुए इस दुख से जल्द बाहर निकलने की कामना भी की है।


ये एयरलाइन का प्लेन क्रैश का मामला है और इसमें हर हाल में जांच होनी ही होनी है- विज


पत्रकारों द्वारा इस विमान हादसे को लेकर विपक्ष अब जांच की मांग उठा रहा है, के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए ऊर्जा मंत्री ने कहा कि विपक्ष बोले या न बोले लेकिन ये एयरलाइन का प्लेन क्रैश का मामला है और इसमें हर हाल में जांच होनी ही होनी है। श्री विज ने कहा कि प्रधानमंत्री आज सारे काम छोड़कर घटनास्थल पर गए है और जगह-जगह का निरीक्षण कर रहे है और मृतकों के परिजनों से मिले है व अधिकारियों से बातचीत कर रहे है।


ब्लैक बॉक्स के डाटा का आंकलन किया जाएगा और जल्द ही सबकुछ सामने आ जाएगा- विज


अनिल विज ने कहा कि इस विमान हादसे में जो भी वजह रही हों, उसकी तह तक पहुंचा जाएगा क्योंकि ब्लैक बॉक्स मिल गया है जोकि बड़ी बात है। किसी भी प्लेन का सारा रिकॉर्ड ब्लैक-बॉक्स में होता है। हालांकि, बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त विमान में सवा लाख लीटर व्हाइट पैट्रोल था और दुर्घटना के उपरांत दुर्घटनाग्रस्त क्षेत्र में काफी तापमान उत्पन्न हुआ है, इन सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है क्योंकि ब्लैक बॉक्स मिल गया है और अब इसके डाटा का आंकलन किया जाएगा जिसके तहत जल्द ही सबकुछ सामने आ जाएगा। विज ने कहा कि अभी-अभी एक खबर आई थी जिसमें एयर इंडिया के एक विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read