spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHअनिल विज का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले

अनिल विज का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले

fok-media-samman-samaroh


Anil Vij On Congress: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट किया। जिसमें उन्होंने कांग्रेस पार्टी को गद्दार और पाकिस्तानवादी पार्टी करार दिया है। इसके अलावा उन्होंने शत्रु कांग्रेस पार्टी” तक कह डाला। दरअसल, बीते दिन कांग्रेस ने अपने एक्स अकाउंट पर एक विवादित फोटो पोस्ट की थी। लेकिन बाद में इस फोटो को हटा दी गई थी। जिस पर आज अनिल विज ने अपनी कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।


PM मोदी की गायब वाली फोटो


बता दें, बीते दिन कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक ऐसा फोटो पोस्ट की थी, जिसमें उनका सिर गायब था। इस पोस्ट के सामने आते ही हलचल मच गई। जिसके बाद इस फोटो को डिलीट कर दिया गया था। अब इसी फोटो पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए अनिल विज ने एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कांग्रेस के उस ट्वीट को “हर हिंदुस्तानी के दिल को चीरने वाला” करार दिया।


अनिल विज ने कांग्रेस पर देश की एकता और सुरक्षा के खिलाफ काम करने का आरोप लगाया। अनिल विज ने कहा ‘हर कौम, हर सेना युद्ध में अपने नायक का सर ऊंचा रखते हैं। मगर कांग्रेस पार्टी ने जो घिनौनी हरकत की है, कांग्रेस ने इस युद्ध के नायक का युद्ध से पहले ही सर काटकर ट्वीट किया है।’ उन्होंने आगे कहा ‘कांग्रेस ने देश की पार्टी कहलाने का अधिकार खो दिया है। इसलिए पार्टी को हिंदुस्तान छोड़कर पाकिस्तान चले जाना चाहिए।’


कांग्रेस के ट्वीट पर क्या बोले अनिल विज?


विज ने कहा कि यह समय आपसी एकता दिखाने का है, न कि देश को बांटने वाले बयान देने का। उन्होंने कांग्रेस के ट्वीट को न केवल आपत्तिजनक, बल्कि देश की भावनाओं के खिलाफ बताया। विज ने यह भी कहा कि आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री मोदी पाकिस्तान को बख्शेंगे नहीं, और कांग्रेस को ऐसी परिस्थितियों में जिम्मेदारी से व्यवहार करना चाहिए।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -spot_img

Latest Post

Most Popular