HomeUTTAR PRADESHअनिल अंबानी की कंपनियों पर ED का बड़ा एक्शन, मुंबई-दिल्ली में छापेमारी...

अनिल अंबानी की कंपनियों पर ED का बड़ा एक्शन, मुंबई-दिल्ली में छापेमारी से बढ़ी मुश्किलें; जानें क्या है पूरा मामला?


ED Action On Anil Ambani’s Companies: ED ने आज मुंबई और दिल्ली में कारोबारी अनिल अंबानी से जुड़ी कंपनियों और उनके परिसरों पर बड़े पैमाने पर छापेमारी की है। ED की यह कार्रवाई येस बैंक से संबंधित कथित 3,000करोड़ रुपये के ऋण धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के तहत की जा रही है। बता दें, ED की टीमें अनिल अंबानी के रिलायंस ADA ग्रुप (RAAGA) से जुड़ी कंपनियों के लगभग 35से 50ठिकानों पर तलाशी ले रही हैं।


क्या है पूरा मामला?


दरअसल, ED की यह कार्रवाई येस बैंक ऋण धोखाधड़ी मामले से जुड़ी है। जिसमें अनिल अंबानी की कंपनियों पर कथित तौर पर 3,000करोड़ रुपये के ऋण को डायवर्ट करने का आरोप है। यह मामला 2017से 2019के बीच की अवधि का है। जिसमें रिलायंस ADA ग्रुप की कंपनियों को दिए गए ऋणों में अनियमितताएं पाई गई हैं। ED का आरोप है कि इन ऋणों को शेल कंपनियों और प्रोमोटर से जुड़ी संस्थाओं के माध्यम से साइफन किया गया, जिसमें गलत दस्तावेजीकरण, खराब ऋणों का एवरग्रीनिंग और रिश्वतखोरी शामिल है।


इसके अलावा, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने हाल ही में अनिल अंबानी और उनकी कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) को ‘फ्रॉड’ घोषित किया था। SBI ने RCom के 31,580करोड़ रुपये के ऋण में अनियमितताएं पाईं। जिसमें फंड्स का जटिल तरीके से ग्रुप की अन्य संस्थाओं में स्थानांतरण शामिल था। बैंक ने इस मामले में CBI जांच की प्रक्रिया भी शुरू की है।


मुंबई और दिल्ली में ED की छापेमारी


ED की टीमें मुंबई और दिल्ली में अनिल अंबानी के आवासीय और व्यावसायिक परिसरों सहित कई स्थानों पर तलाशी ले रही हैं। जानकारी के अनुसार, लगभग 35से 50स्थानों पर यह कार्रवाई चल रही है, जिसमें रिलायंस ADA ग्रुप की कंपनियों और उनसे जुड़े व्यक्तियों के कार्यालय शामिल हैं। जांच में शामिल अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई CBI द्वारा दर्ज FIR और अन्य नियामक संस्थाओं जैसे SEBI और नेशनल हाउसिंग बैंक से प्राप्त जानकारी के आधार पर शुरू की गई है।


मालूम हो कि अनिल अंबानी कभी दुनिया के छठे सबसे अमीर व्यक्ति थे। लेकिन हाल ही के कुछ सालों से उन्हें गंभीर वित्तीय संकटों का सामना करना पड़ रहा है। उनकी कंपनियां जैसे – रिलायंस कम्युनिकेशंस, रिलायंस कैपिटल और रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर, भारी कर्ज और डिफॉल्ट के कारण दिवालिया हो चुकी हैं।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read