Monday, May 4, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESH‘अगले 24 से 36 घंटे के अंदर में भारत करेगा सैन्या कार्रवाई’...

‘अगले 24 से 36 घंटे के अंदर में भारत करेगा सैन्या कार्रवाई’ पाकिस्तान के मंत्री ने रात को 2 बजे किया बड़ा दावा

fok-media-samman-samaroh


नई दिल्ली: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच टकराव देखने को मिल रहा है। भारत ने पाकिस्तान पर कई तरह के प्रतिबंध लगा दिए है। इसके साथ ही पाकिस्तान को हमले का डर सता रहा है। इसी की वजह से मंगलवार की देर रात पाकिस्तान के सूचना मंत्री अत्ता तरार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ा दावा किया है।


सूचना मंत्री अत्ता तरार ने कहा कि भारत अगले 24 से 36 घंटे के अंदर में पाकिस्तान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई करने जा रहा है। इसके साथ ही अत्ता तरार ने चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी आक्रामक कार्रवाई का कड़ा जवाब दिया जाएगा और इसके परिणामों की जिम्मेदारी भारत की होगी। इसके साथ ही तरार ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि, “भारत की ओर से बिना किसी आधार और झूठे आरोपों के सहारे पाकिस्तान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की योजना बनाई जा रही है। पाकिस्तान इसे पूरी तरह खारिज करता है और किसी भी तरह की आक्रामकता का निर्णायक जवाब देगा।” उन्होंने यह भी कहा कि भारत खुद को “जज, जूरी और जल्लाद” समझने लगा है, जो कि खतरनाक और गैर-जिम्मेदाराना रवैया है।


भारत ने उठाए कई बड़े कदम


बता दें कि पहगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ बड़े कदम उठाए हैं, जिनमें सिंधु जल समझौते को निलंबित करना, अटारी-वाघा सीमा बंद करना, पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द करना और 48 घंटे में देश छोड़ने का आदेश शामिल है। भारत ने यह भी कहा है कि वह हमले के दोषियों को दुनिया के किसी भी कोने में ढूंढकर सजा देगा।


पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से की बड़ी मांग


पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से हस्तक्षेप की मांग की है और दावा किया है कि वह निष्पक्ष जांच के लिए तैयार है। दूसरी ओर, संयुक्त राष्ट्र के महासचिव गुटेरेस ने दोनों देशों के नेताओं से बात कर तनाव कम करने की अपील की है।


 


 


 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular