HomeUTTAR PRADESHअखिलेश यादव ने लगाया बीजेपी पर गंभीर आरोप, बोले- पूजा पाल को...

अखिलेश यादव ने लगाया बीजेपी पर गंभीर आरोप, बोले- पूजा पाल को जान से मार देंगी भाजपा


UP Politics Controversy: समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि विधायक पूजा पाल की जान को खतरा है और इसके पीछे बीजेपी का हाथ है। बीजेपी पूजा पाल को मार देंगे और जेल हम लोगों को जाना पड़ेगा। इसलिए इस मामले की जांच होनी चाहिए कि आखिर पूजा पाल को किससे खतरा है।


बीजेपी रच रही साजिश- अखिलेश यादव


अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी सरकार पर भरोसा नहीं किया जा सकता। इसके साथ ही उन्होंने सवाल उठाया कि किसी को अगर सीएम से मिलने के बाद भी जान का खतरा महसूस हो रहा है, तो यह गंभीर मामला है। सपा ने इस मामले में केंद्रीय गृहमंत्री को लेटर लिखकर पूरी जांच की मांग की है। अखिलेश ने आगे कहा कि पूजा पाल लंबे समय तक सपा के साथ रहीं और उस दौरान उन्हें कभी जान का खतरा नहीं था। उन्होंने बीजेपी को निशाना बनाते हुए कहा कि अब माहौल बदल गया है और साजिश रची जा रही है। 


पूजा पाल ने लगाया था अखिलेश पर आरोप


दरअसल, दो दिन पहले पूजा पाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक लेटर पोस्ट कर अखिलेश यादव पर गंभीर आरोप लगाया था। उन्होंने लेटर में लिखा था कि अगर मेरे पति की तरह मेरी हत्या होती है तो इसका जिम्मेदार सपा और अखिलेश यादव होंगे।


पूजा को पार्टी से क्यों किया था बाहर


बता दें कि 14 अगस्त को अखिलेश यादव ने पूजा पाल को सपा से बर्खास्त कर दिया था। दरअसल, विधानसभा सत्र के दौरान पूजा पाल ने सीएम योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए कहा था कि उन्होंने माफिया अतीक अहमद को मिट्टी में मिला दिया। उनकी इस टिप्पणी के लगभग आठ घंटे बाद ही पार्टी ने उन्हें बाहर जाने के लिए कह दिया। अब अखिलेश यादव के इस बयान ने यूपी की सियासत में नई हलचल पैदा कर दी है। बीजेपी और सपा आमने-सामने हैं और मामला और गरमाता दिख रहा है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read