HomeUTTAR PRADESHअंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर इस राज्य ने रचे दो विश्व रिकॉर्ड, CM...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर इस राज्य ने रचे दो विश्व रिकॉर्ड, CM चंद्रबाबू नायडू ने की घोषणा


International Yoga Day 2025: इस साल 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पूरे विश्व में उत्साह के साथ मनाया गया और आंध्र प्रदेश ने इस अवसर पर दो विश्व रिकॉर्ड बनाकर इतिहास रच दिया है राज्य के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने इस उपलब्धि की घोषणा किया। जिसमें विशाखापत्तनम में आयोजित विशाल योग सत्र और 22,122 आदिवासी बच्चों द्वारा सूर्य नमस्कार का रिकॉर्ड शामिल है। इस भव्य आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हिस्सा लिया। जिससे यह और भी खास बना गया।


 


विशाखापत्तनम में योग का महाकुंभ


आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में आरके बीच से भोगापुरम तक 26 किलोमीटर लंबे गलियारे में आयोजित योग सत्र में लगभग 5 लाख लोगों ने एक साथ योग किया। इस आयोजन ने सबसे बड़े योग सत्र के लिए गिनीज विश्व रिकॉर्ड बनाया। मुख्यमंत्री नायडू ने बताया कि इस कार्यक्रम को ‘योगांध्र-2025’ के तहत आयोजित किया गया। जिसका उद्देश्य योग को जन-जन तक पहुंचाना और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना था। इस दौरान 50 लाख से अधिक योग प्रमाणपत्र भी वितरित किए गए।


 


आदिवासी बच्चों ने बनाया सूर्य नमस्कार का रिकॉर्ड


दूसरा विश्व रिकॉर्ड 22,122 आदिवासी बच्चों ने 108 मिनट तक सूर्य नमस्कार करके बनाया। नायडू ने इस उपलब्धि को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह आयोजन न केवल योग की शक्ति को दर्शाता है। बल्कि आदिवासी समुदायों की भागीदारी को भी प्रोत्साहित करता है। इस पहल का लक्ष्य राज्य में 10 लाख लोगों की योग करने वाली समुदाय बनाना है।


प्रधानमंत्री मोदी का योग संदेश


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विशाखापत्तनम में योग सत्र का नेतृत्व किया और इसे वैश्विक संकटों के बीच मानवता के लिए पॉज बटन’ बताया। उन्होंने कहा “योग सीमाओं, उम्र और पृष्ठभूमि से परे होकर दुनिया को जोड़ता है।” इस साल की थीम ‘योगा फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ’ ने धरती और मानव स्वास्थ्य के आपसी संबंध को चिन्हित किया। मोदी ने यह भी उल्लेख किया कि 2014 में उनके द्वारा संयुक्त राष्ट्र में प्रस्तावित योग दिवस आज 175 से अधिक देशों में 10 करोड़ लोगों तक पहुंच चुका है।


 


आंध्र प्रदेश का योग अभियान


मुख्यमंत्री नायडू ने योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए राज्य में 1,000 योग पार्क स्थापित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा “योग केवल एक परंपरा नहीं बल्कि वैश्विक कल्याण आंदोलन है।” इस आयोजन में उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी हिस्सा लिया। सुरक्षा के लिए 10,000 पुलिसकर्मी और 1,200 सीसीटीवी कैमरे तैनात किए गए थे। विशाखापत्तनम के इस आयोजन में 40 देशों के राजनयिकों ने भी हिस्सा लिया।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read