Thursday, May 7, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHअंततोगत्वा एसडीएम और अहिरौली पुलिस से परेशान दलित ठनगनी बहू के साथ...

अंततोगत्वा एसडीएम और अहिरौली पुलिस से परेशान दलित ठनगनी बहू के साथ बैठा धरने पर

fok-media-samman-samaroh
  • पीड़ित ने कहा ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों के रहते हमें नहीं मिलेगा न्याय

  • कब्जा कर रहे भूमाफिया के पास जमीन से संबंधी नहीं है कोई कागजात-ठनठनी

अम्बेडकरनगर। अहिरौली थानाध्यक्ष व उप जिलाधिकारी सदर की दलित विरोधी कार्यशैली से प्रतापपुर चमुर्खा (कटेहरी) निवासी दलित ठनगनी के जमीन पर अवैध कब्जे के मामले में पीड़ित ने अपनी वहू के साथ आज जिला मुख्यालय पर स्थित अम्बेडकर प्रतिमा के प्रांगण में क्रमिक अनशन शुरू कर न्याय की गुहार लगाई। इस बीच नायव तहसीलदार ने पीड़ित से मिलकर उसका प्रार्थनापत्र लेते हुए बताया कि अबैध रूप से कराए जा रहे निर्माण कार्य को रुकवा दिया गया है। पिछले दो सप्ताह से न्याय की गुहार लगा रहे दलित ने न्याय न मिलने पर मंगलवार से अपने परिवार के साथ जिला मुख्यालय पर स्थित अम्बेडकर प्रतिमा के पास क्रमिक अनशन करने का निर्णय लिया था। जंहा एक तरफ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुंडे और माफियाओं को खत्म करने की बात करते हैं तो वही अंबेडकर नगर में अहिरौली थाना क्षेत्र के कटेहरी बाजार में दलित ठनगनी की खतौनी की जमीन पर अहिरौली थाना क्षेत्र निवासी दबंगों द्वारा जबरन कब्जा किया जा रहा है। दलित ठनगनी द्वारा विगत दिनों हीडी पकड़िया में मुख्यमंत्री कार्यक्रम के दौरान ही जब दबंगों द्वारा कब्जा किया जा रहा था तो पीड़ित में प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई थी तो उसे दौरान अहिरौली थाना अध्यक्ष दबंग को जमीन कब्जा करने से रोक दिया था। लेकिन उसके बाद पीड़ित को कोई न्याय नहीं मिला दबंगों द्वारा पीड़ित की जमीन पर मुख्यमंत्री के जाने के बाद पुनः जबरदस्ती निर्माण कार्य कराया जा रहा था। जिसके संबंध में पीड़ित जब पुनः अहिरौली थाना अध्यक्ष के पास गिड़गिड़ाते हुए फरियाद लेकर पहुंचा तो थाना अध्यक्ष अहिरौली द्वारा पीड़ित को फटकार लगाते हुए यह कहा गया कि राजस्व विभाग के अधिकारियों से आदेश लेकर के आओ वरना यहां दिखाई मत पड़ना। आखिरकार मुख्यमंत्री जी जिले में जो जिम्मेदार अधिकारी अपनी कुर्सी पर बैठे हैं क्या वह पीड़ितों को न्याय दिलाने में यही रवैया अपनाएंगे तो पीड़ित को न्याय कब मिलेगा। जिले में जब भी अवैध जमीन कब्जा करने का मामला आता है तो उसमें पुलिस विभाग जमीन कब्जा करने में काफी सक्रिय रहती है। जिसका खामियाजा यह है कि मामला बहुत गंभीर हो जाता है। लेकिन भूमाफियाओं की अच्छी पकड़ होने के नाते गरीबों के जमीनों पर अवैध तरीके से कब्जा करने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। थाने से न्याय नहीं मिला तो ठनगनी पुत्र स्व. पांचू निवासी ग्राम कटहरी ने जिलाधिकारी के नाम से शिकायत पत्र लिखकर जिला कलेक्ट्रेट गेट के सामने अपने शिकायती पत्र में बताया मेरा गाटा संख्या 1747 नंबर भूमि है और आज के दौर में बेस कीमती जमीन है जिसको दबंगों द्वारा जबरन कब्जा किया जा रहा है। जबकि पीड़ित ने इस संबंध में कई बार जिले के उच्च अधिकारियों से भी शिकायत की लेकिन फिर भी न्याय नहीं मिला ।और पीड़ित के जमीन पर अवैध तरीके से निर्माण होने का कार्य नहीं थम रहा है। ऐसा लगता है जैसे जिले का प्रशासन खुद ही भूमाफियाओं को शरण दे रहा है। जिससे उनका मनोबल दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। आखिर मुख्यमंत्री कब तक गरीब दबंगों के अत्याचार का शिकार होते रहेंगे। और आपका फरमान सिर्फ अधिकारियों के लिए हवा हवाई होता रहेगा। पीड़ित ने बताया कि दबंगों भूमाफियाओं के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत होने व खतौनी की जमीन पर किए गए अबैध कब्जे को हटाने तक धरना अनवरत जारी रहेगा। कहा कि काम रुकवाने की नौटंकी हो रही है। एक दिन काम बंद रहेगा और दूसरे दिन काम शुरू हो जाता है। इस लिए अब वह गुमराह होने वाला नहीं है।

पूरी खबर देखें
*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular