HomeSPORTSGoogle search : 2024 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया जाना...

Google search : 2024 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया जाना वाला यह भारतीय हीरो, लिस्ट में इन दो हिरोइनों का भी नाम शामिल 

Google search : 2024 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया जाना वाला यह भारतीय हीरो, लिस्ट में इन दो हिरोइनों का भी नाम शामिल

Google search: गूगल ने साल 2024 में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले सेलेब्स की एक लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में भारत के तीन सेलेब्स ने अपनी जगह बनाई है।

लोगों को लग रहा होगा कि ये शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट में से कोई होगा, लेकिन ऐसा नहीं है। टॉप 10 सबसे ज्यादा सर्च किए गए सेलेब्स की लिस्ट में दूसरे नंबर पर भारत के पवन कल्याण का नाम है। क्यों? आइए बताते हैं।

डिप्टी सीएम बन चुके हैं पवन कल्याण

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के बादशाह पवन कल्‍याण का असली नाम कोनिडेला कल्याण बाबू है। वह सुपरस्टार चिरंजीवी के छोटे भाई हैं।

करीब दो दशक तक फिल्मी दुनिया में सक्रिय रहने वाले पवन कल्याण की दीवानगी तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में रजनीकांत के बराबर मानी जाती है।

रजनीकांत की ही तरह पवन ने भी अभिनय के क्षेत्र में नाम और शोहरत कमाने के बाद राजनीति जॉइन कर ली। उन्होंने साल 2024 के विधानसभा चुनाव में बुलंदी का झंडा गाड़ा और आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम बन गए।

पांचवें नंबर पर है ये टीवी एक्ट्रेस

टॉप 10 की लिस्ट में टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस हिना खान का भी नाम है। वे इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं। ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ और ‘कसौटी ज़िंदगी की’ जैसे शो में एक्टिंग करने के बाद हिना ने रिएलिटी शो ‘बिग बॉस’ में पार्टिसिपेट किया।

वह विनर तो नहीं बन पाईं, लेकिन चर्चा का विषय जरूर बन गईं। इस साल की शुरुआत में उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बताया कि उन्हें ब्रेस्ट कैंसर है। उन्होंने ब्रेस्ट कैंसर से जंग लड़ना शुरू किया और कैंसर पेशेंट को मोटिवेट करने लगीं।

लिस्ट में बॉलीवुड एक्ट्रेस का भी नाम

टॉप 10 की लिस्ट में नंबर 8 पर निमरत कौर का नाम है। वह फिल्म ‘द लंचबॉक्स’, ‘दसवीं’ और ‘एयरलिफ्ट’ की वजह से जानी जाती हैं। साल 2024 में अफवाह उड़ी कि उनका और अभिषेक बच्चन का अफेयर चल रहा है

इसलिए ऐश्वर्या राय और अभिषेक का तलाक होने वाला है। इस खबर की पुष्टि तो नहीं हुई है, लेकिन निमरत सबसे ज्यादा सर्च की जाने वालीं तीसरी भारतीय जरूर बन गईं।

ये हैं सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले टॉप 10 सेलेब्स

कैट विलियम्स (अमेरिकन कॉमेडियन और एक्टर)

पवन कल्याण (इंडियन एक्टर)

एडम ब्रॉडी (अमेरिकन एक्टर)

एला पर्नेल (इंग्लिश एक्टर)

कीरन कल्किन (अमेरिकन एक्टर)

टेरेंस हॉवर्ड (अमेरिकन एक्टर)

सटन फोस्टर (अमेरिकन एक्टर)

ब्रिगिट बोज़ो (वेनेजुएला एक्टर)

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read