Sunday, May 24, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeRELIGIOUSSakat Chauth: आज सकट चौथ पर करें यह पांच उपाय,अब होगा धन...

Sakat Chauth: आज सकट चौथ पर करें यह पांच उपाय,अब होगा धन लाभ और मिलेगी तरक्की

fok-media-samman-samaroh

Sakat Chauth: आज सकट चौथ पर करें यह पांच उपाय,अब होगा धन लाभ और मिलेगी तरक्की

Sakat Chauth: ( कम्प्यूटर जगत ) हिंदू धर्म में सकट चौथ का विशेष महत्व है। इस दिन भगवान श्रीगणेश की पूजा का विधान है। इस साल सकट चौथ 17 जनवरी 2025 को है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, इस दिन भगवान श्रीगणेश ने देवताओं का सकट दूर किया था।

इस दिन भगवान गणेश के साथ सकट माता की भी पूजा की जाती है। सकट चौथ का व्रत माताएं अपने संतान की लंबी आयु व खुशहाली के लिए करती हैं।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन कुछ उपायों को करने से भगवान श्रीगणेश प्रसन्न होते हैं और उनकी कृपा से जीवन में धन व खुशियों का आगमन होता है। जानें सकट चौथ के उपाय-

1. सकट चौथ पर श्रीगणेश पूजन के समय श्री यंत्र स्थापित करें। उस पर दो सुपारी रखें। पूजा समाप्त होने के बाद सुपारी को एक लाल रंग के कपड़े में बांध तिजोरी या धन रखने के स्थान पर रख दें। मान्यता है कि ऐसा करने से आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं व धन का आगमन होता है।

2. सकट चौथ के दिन भगवान गणेश के मंदिर जाकर गणपति दर्शन करने चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से करियर में आ रही विघ्न-बाधाएं दूर होती हैं और सफलता मिलती है।

3. सकट चौथ के दिन भगवान गणेश को तिल व गुड़ से बनी चीजों का भोग लगाना चाहिए। इस दिन भगवान गणेश को मोदक का भोग भी जरूर लगाना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से गणेश जी की कृपा से मनवांछित फल की प्राप्ति होती है।

4. सकट चौथ के दिन भगवान श्रीगणेश का ओम गं गणपतये नम: मंत्र का 108 बार जाप करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से जीवन में सौभाग्य आता है व कष्टों से मुक्ति मिलती है।

5. सकट चौथ के दिन तिल से बनी चीजों जैसे गजक, रेवड़ी, तिल-गुड़ आदि का दान करना अत्यंत शुभ माना गया है। इसके अलावा जरूरतमंद लोगों को गर्म कपड़ों जैसे कंबल, रजाई व स्वेटर आदि का दान करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से धन-संपदा में वृद्धि होती है।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

 

 

 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular