Monday, May 4, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeRELIGIOUSLakshmi Narayan Yoga: 2025 में कब बनेगा लक्ष्मी नारायण योग,जानिए किन राशियों...

Lakshmi Narayan Yoga: 2025 में कब बनेगा लक्ष्मी नारायण योग,जानिए किन राशियों के लिए रहेगा लकी

fok-media-samman-samaroh

Lakshmi Narayan Yoga: 2025 में कब बनेगा लक्ष्मी नारायण योग,जानिए किन राशियों के लिए रहेगा लकी

Lakshmi Narayan Yoga: आपको बता दें कि साल 2025 में फरवरी में लक्ष्मी नारायणयोग बनेगा। यह योग गुरु की मीन राशि में बनेगा। मीन राशि में सुख और वैभव के स्वामी शुक्र और बुध दोनों एक साथ मिलेंगे।

इनके मिलने से फरवरी 2025 में यह योग बनेगा। यह कई राशियों के लिए लकी साबित होगा। आपको बता दें कि जब बुध और शुक्र ग्रह एक साथ होते हैं,

तो यह लक्ष्मी नारायण योग बनता है। इस योग के बनने से जातक को धन-संपदा और सफलता मिलती है। इस योग के बनने से कई राशियों पर प्रभाव होगा, लेकिन सबसे ज्यादा प्रभाव तीन राशियों पर होगा।

द्रिक पंचांग के अनुसार शुक्र 28 जनवरी को मीन राशि में आएंगे और 31 मई तक इसी राशि में गोचर करेंगे। इसके बाद बुध 27 फरवरी को मीन राशि में प्रवेश करेगें।

दोनों के एक साथ मिलने पर लक्ष्मी नारायण योग बनेगा। इस योग का असर मेष, मिथुन और खुद मीन राशि पर होगा। आइए जानें इन राशियों पर होने वाला प्रभाव

मेष राशि

जब तक लक्ष्मी नारायण योग रहेगा मेष राशि वालों को आर्थिक समृद्धि मिलेगी। फाइनेंस के मामले में आप खुद को समृद्धशाली महसूस करेंगे। जहां आपका काम नहीं बन रहा था, वहां आपका काम बनेगा। धन की आपके पास कमी नहीं रहेगी।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए फैसले लेने की क्षमता में वृद्धि होगी। आपका गलत फैसले से जो काम बिगड़ा है वो अब बन जाएगा। आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी हो जाएगी।

मीन राशि

मीन राशि वालों का झुकाव लक्ष्मी नारायण योग बनने के बाद आध्यात्न की तरफ बढ़ेगा। इस दौरान आपको बैलेंस अप्रोच अपनानी होगी। पैसों के मामले में नई साधन आपके बनने लगेंगे। इसके अलावा नौकरी के एग्जाम में भी आपको सफलता मिल सकती है।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular