HomeNATIONALHMPV:चीन में फैल रहे नए HMPV को लेकर भारतीय स्वास्थ्य एजेंसी ने...

HMPV:चीन में फैल रहे नए HMPV को लेकर भारतीय स्वास्थ्य एजेंसी ने कहा घबराने की जरूरत नहीं

HMPV:चीन में फैल रहे नए HMPV को लेकर भारतीय स्वास्थ्य एजेंसी ने कहा घबराने की जरूरत नहीं

HMPV: चीन में फैल रहे नए वायरस को लेकर दुनिया एक बार फिर से चिंतित हो रही है।

हालांकि मेडीकल क्षेत्र में देश के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा है कि चीन में फैल रहा ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस के प्रसार से घबराने की जरूरत नहीं है। यह एक सामान्य सर्दी फैलाने वाले वायरस की ही तरह है।

स्वास्थ्य सेवा महानिदेशायल के अधिकारी डॉक्टर अतुल गोयल ने हवा के जरिए फैलने वाले सभी वायरसों से सावधानी बरतने का सुझाव दिया।

डॉक्टर गोयल ने कहा कि चीन में फैल रहे वायरस को लेकर जो वर्तमान स्थिति बन रही है। हमें उसकी वजह से डरने की जरूरत नहीं है।

मीडिया से बात करते हुए डॉक्टर गोयल ने कहा कि चीन से मेटान्यूमोवायरस के फैलने की खबरें सामने आ रही हैं।

यह किसी सामान्य सांस संबंधी वायरस जैसा ही है, जो सामान्य सर्दी का कारण बनता है। यह बूढ़े और बच्चों में फ्लू जैसे लक्षण पैदा करता है।

डॉक्टर गोयल ने कहा कि हमने पूरे देश में स्वास संबंधी बीमारियों के आंकड़ों और उससे संबंधित मरीजों के आंकड़ों का बिश्लेषण किया है।

किसी भी क्षेत्र में इस जैसे केसों में वृद्धि देखने को नहीं मिली है। वैसे भी ठंड के मौसम में ऐसे केसों में बढ्ढोत्तरी देखने को मिलती है। ऐसे में सभी अस्पताल भी अपने स्तर पर तैयार रहते हैं।

उन्होंने कहा कि इस मामले में अभी मैं यह बताना चाहता हूं कि हम सभी को सांस से संबंधी संक्रमणों के खिलाफ सावधानियां बरतनी होगी।

इसका मतलब यह है कि अगर किसी को खांसी और सर्दी है तो आपको खुदको लोगों से दूर कर लेना चाहिए, जिससे सर्दी ज्यादा न फैले। इसके अतिरिक्त खांसने, छींकने के लिए एक अलग रूमाल या तौलिया का इस्तेमाल करें।

अगर ज्यादा तबीयत खराब हो रही है तो फिर सामान्य दवाएं ले सकते हैं जो कि आवश्यक हों। इसके अतिरिक्त ज्यादा चिंतित होने की कोई जरूरत नहीं है।

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read