HomeNATIONALAllu Arjun: हाई कोर्ट में सुनवाई के दौरान शाहरुख खान से जुड़े...

Allu Arjun: हाई कोर्ट में सुनवाई के दौरान शाहरुख खान से जुड़े हादसे का आया जिक्र,कोर्ट ने अल्लू अर्जुन को दिया अंतरिम जमानत 

Allu Arjun: हाई कोर्ट में सुनवाई के दौरान शाहरुख खान से जुड़े हादसे का आया जिक्र,कोर्ट ने अल्लू अर्जुन को दिया अंतरिम जमानत

Allu Arjun: ‘पुष्पा’ स्टार अल्लू अर्जुन के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या के मामले में हाई कोर्ट में सुनवाई के दौरान शाहरुख खान से जुड़े इसी तरह के एक हादसे का भी जिक्र आया।

अल्लू अर्जुन के वकीलों निरंजन रेड्डी और अशोक रेड्डी ने कहा कि वर्ष 2017 में फिल्म ‘रईस’ के प्रमोशन के दौरान वडोदरा स्टेशन पर भगदड़ में शाहरुख खान के एक फैन की मौत हो गई थी, लेकिन उन्हें राहत दी गई थी।

इसी आधार पर अल्लू अर्जुन के वकीलों ने अपने मुवक्किल के लिए भी राहत की मांग की। बहस के बाद तेलंगाना हाई कोर्ट ने अल्लू अर्जुन को चार सप्ताह के लिए अंतरिम जमानत दे दी।

इससे पहले दिन में हैदराबाद की एक अदालत ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया था।

कैसे ही थी महिला की मौत और क्या है केस?

हाई कोर्ट ने अंतरिम जमानत देते हुए उन्हें मामले की जांच में अधिकारियों के साथ सहयोग करने का निर्देश भी दिया।

4 दिसंबर को अल्लू अर्जुन की लेटेस्ट फिल्म ‘पुष्पा 2’ के प्रीमियर के दौरान हैदराबाद के संध्या थिएटर में भगदड़ में एक महिला की मौत हो गई।

हैदराबाद पुलिस ने महिला के परिवार की शिकायत के आधार पर अल्लू अर्जुन, उनकी सिक्यॉरिटी टीम और थिएटर प्रबंधन के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 105 और 118 (1) के तहत चिक्कड़पल्ली थाने में मामला दर्ज किया था।

पुलिस ने आज दोपहर उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया था। इससे पहले ऐक्टर ने 11 दिसंबर को केस को खारिज करने के लिए तेलंगाना हाई कोर्ट में याचिका दायर कर रखी थी।

‘पुलिस को बताया था कि अल्लू संध्या थिएटर जाएंगे’

अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी के बाद इसी याचिका पर सुनवाई के दौरान उनके वकील ने हाई कोर्ट में कहा, ‘रईस फिल्म के प्रमोशन के दौरान शाहरुख के फैंस के बीच टी-शर्ट फेंकने से हुई भगदड़ के कारण उनपर जानबूझकर हत्या का आरोप लगाया गया था।

गुजरात हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट ने शाहरु खान को राहत दी थी और कहा था कि भगदड़ में हुई मौत उनके कृत्यों से सीधे तौर पर जुड़ी नहीं थी और यह एक आपराधिक लापरवाही का मामला नहीं था।

‘ रेड्डी ने इस मामले का हवाला देते हुए कहा कि अल्लू अर्जुन ने फिल्म का प्रमोशन और फैंस के साथ डायलॉग किया इससे भीड़ एक्साइडेट हो सकती है, लेकिन इसे उनकी लापरवाही के रूप में नहीं देखा सकते।

उन्होंने यह भी बताया कि थिएटर प्रबंधन और प्रोड्यूसर ने पुलिस को पहले ही संध्या थिएटर में एक्टर के कार्यक्रम के बारे में पुलिस को सूचना दी थी, इसलिए इसे लापरवाही नहीं मान सकते।

शाहरुख वाला केस क्या था?

23 जनवरी 2017 शाहरुख खान अपनी फिल्म रईस के प्रमोशन के लिए ट्रेन से मुंबई से दिल्ली तक की जर्नी कर रहे थे। वडोदरा स्टेशन पर उनकी एक झलक पाने के लिए भारी संख्या में फैंस जमा हो गए थे।

भगदड़ के कारण स्थिति इतनी बिगड़ी कि 45 साल के फरदीन खान की हार्ट अटैक से मौत हो गई। इसके बाद जीतेंद्र सोलंकी ने शाहरुख खान को फरदीन की मौत का जिम्मेदार ठहराते हुए उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी।

सोलंकी का आरोप था कि शाहरुख खान की लोकप्रियता और उनके ट्रेन से बाहर आकर फैंस के साथ बात करने की कोशिश ने भगदड़ को बढ़ावा दिया, इस कारण ही फरदीन खान की जान गई।

इस मामले में शाहरुख खान को समन जारी किया गया था, लेकिन अदालत ने उन्हें राहत दी थी। कोर्ट ने यह माना कि शाहरुख ने किसी तरह से भगदड़ को बढ़ावा नहीं दिया बल्कि अधिक भीड़ की वजह से ऐसी स्थिति पैदा हुई। अदालत ने उनको माफी मांगने की शर्त पर मामले से बरी कर दिया था।

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read