HomeCRIMERoad Accident :ट्रैक्टर के निचे दबकर साईकल सवार युवक की हुई दर्दनाक...

Road Accident :ट्रैक्टर के निचे दबकर साईकल सवार युवक की हुई दर्दनाक मौत 

Road Accident :ट्रैक्टर के निचे दबकर साईकल सवार युवक की हुई दर्दनाक मौत

Road Accident: ( कम्प्यूटर जगत ) ज़नपद के थाना क्षेत्र विशुनपुरा अंतर्गत के ग्राम सभा शाहपुर खलवापट्टी निवासी रमेश चंद उर्फ मुन्ना उम्र लगभग 35 वर्ष पुत्र बाबूलाल का शनिवार 06:00 बजे शाम को दुबौली बाजार के समीप नहर के पुल पर ट्रैक्टर से दब कर मृत्यु हो गई है।

जानकारी के मुताबिक शाहपुर खलवापट्टी निवासी मुन्ना सामान खरीदने दुबौली बाजार गए हुए थे। मृतक मुन्ना दुबौली बाजार से सामान खरीद कर वापस घर जा रहे थे कि अचानक अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राली जिस पर आर.पी. मार्का का ईट लदा हुआ था।

मृतक के साइकिल में ठोकर मार दिया। जिससे साइकिल सवार मुन्ना ट्रेक्टर के आगे ही गिर पड़े और ट्रैक्टर के नीचे आ जाने से मुन्ना की दर्दनाक मौत मौके पर ही हो गई।

घटना स्थल कुबेर स्थान थाना क्षेत्र अंतर्गत आता है। ऐसी घटनाएं अक्सर लापरवाही या ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के कारण होती हैं।

स्थानीय प्रशासन को इन मामलों में सख्त कदम उठाने चाहिए और लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना चाहिए। मृतक के माता पिता के एक ही पुत्र थे।

मृतक के दो लड़के तथा तीन बच्चियां है जो सभी नाबालिक है स्वजन मौके पर पहुंच कर ईट लदे ट्रैक्टर ट्राली को रोक कर पुलिस को सौंप दिए।

कुबेरस्थान थाना प्रभारी अजय कुमार मौर्य मौके पर पहुंच कर शव को पीएम के लिए भेज पुलिस अग्रिम विधिक कार्यवाही करने में जुटी हुई है।

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in
Santosh Singh is an author and news content contributor at Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact Samachar Live team at samacharlive.in@gmail.com
- Advertisment -spot_img

Must Read