HomeCRIMELove: सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती के बाद दो युवकों को आपस...

Love: सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती के बाद दो युवकों को आपस में हो गया लव,घर से भागकर दोनों ने रचाई शादी

Love: सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती के बाद दो युवकों को आपस में हो गया लव,घर से भागकर दोनों ने रचाई शादी

Love: (  कम्प्यूटर जगत ) इंटरनेट के इस दौर में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बात करते-करते कब किसको किससे मोहब्बत हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता।

कभी युवक युवती से प्यार कर बैठता है तो कभी सहेली आपसी में प्रेम-प्रसंग के चलते साथ रहने की जिद पर अड़ जाती है। यूपी के जौनपुर से भी कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है।

यहां दो युवक ही आपस में मोहब्बत कर बैठे। इंस्टाग्राम से शुरू हुई बातचीत इनकी कब प्यार में बदल गई किसी को पता ही नहीं चला।

दोनों युवक एक-दूसरे के साथ रहने की जिद पर अड़ गए। सुत्रो ने बताया कि दोनों ने आपस में शादी कर ली है।

एकसाथ रहते हैं और आगे भी रहना चाहते हैं। युवकों ने पुलिस ने सुरक्षा भी मांगी। आरोप लगाया कि परिवार के लोग अड़चन पैदा कर रहे हैं।

केराकत थाना क्षेत्र के एक गांव का 18 वर्षीय युवक अपने परिवार के साथ मुंबई में रहता था। सात माह पहले जफराबाद क्षेत्र के 24 वर्षीय युवक से इंस्टाग्राम के जरिए उसकी दोस्ती हुई।

दोनों आपस में बात करने लगे। समय बीतने के साथ दोनों एक दूसरे से प्रेम करने लगे।

थाने में पहुंचे दोनों युवकों ने दावा किया कि कुछ समय के बाद दोनों ने शादी कर ली।

इसके बाद सात दिसंबर को मुंबई में रहने वाला वाला युवक दूसरे युवक के घर जफराबाद आ गया। जानकारी मिलने पर उसके परिवार के लोग मुंबई से यहां आए।

बेटे को 25 दिन बाद वापस अपने घर ले गए। दो-चार दिन बाद युवक फिर भागकर जफराबाद चला आया।

उसने मुख्यमंत्री पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत की कि उसके परिजन उसके साथ जबरदस्ती कर रहे हैं।

पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलवाया। यहां भी युवक साथ रहने की जिद पर अड़ा रहा। थाना प्रभारी जेपी यादव ने बताया कि दोनों बालिग हैं

इसलिए उन्हें अपनी इच्छा से रहने की बात कही गई। परिजनों को समझाया गया है।

 

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read