HomeCRIMEFire:शार्ट सर्किट से दुकान में लगी आग,महिला की हुई मौत

Fire:शार्ट सर्किट से दुकान में लगी आग,महिला की हुई मौत

Fire:शार्ट सर्किट से दुकान में लगी आग,महिला की हुई मौत

Fire: विकासखण्ड पडरौना अन्तर्गत ग्रामसभा पिपराजटामपुर निवासी शर्मा वर्मा की आग में झुलसी 55 वर्षीय पत्नी उषा वर्मा की शुक्रवार को इलाज के दौरान मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार उषा वर्मा तुर्कपट्टी मार्ग पर अपने पति व पुत्री के साथ मिलकर किराने की दुकान चलातीं हैं।

रविवार की सुबह लगभग सात बजे के आसपास शार्ट सर्किट के चलते दुकान में आग लग गई।

किराने का जलता हुआ सामान देख उषा अपनी 25 वर्षीय पुत्री गोल्डी के साथ आग बुझाने लगी।इसी दौरान दोनों माँ-बेटी आग की लपटों में घिर गयीं और बुरी तरह से झुलस गयीं।

शोरगुल सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुँचे तथा दोनों को बुरी तरह से झुलसी अवस्था में दुकान से बाहर निकाला।

संयोग से सिद्धार्थनगर जनपद में तैनात चिकित्साधिकारी श्रवण कुमार त्रिपाठी भी मौके पर पहुँच गये जिन्होंने प्राथमिक उपचार के बाद बुरी तरह से जलीं दोनों माँ-बेटी को इलाज के लिए जिला मुख्यालय भेंजवाया जहाँ नाजुक स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने दोनों को मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया।

इलाज के दौरान ही उषा वर्मा की शुक्रवार को जहाँ मौत हो गई वहीं गोल्डी की हालत नाजुक बनी हुई थी।इस अग्निकांड में दुकान में रखे करीब दो लाख का सामान जलना बताया जाता।

सूचना मिलने पर निरीक्षण में पुलिस व हल्का लेखपाल भी पहुँचे थे।गोरखपुर से लाश आने पर परिजनों द्वारा उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

 

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read