HomeCRIMEExposure:पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी ,संगठित साइबर गैंग का किया खुलासा 

Exposure:पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी ,संगठित साइबर गैंग का किया खुलासा 

Exposure:पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी ,संगठित साइबर गैंग का किया खुलासा

exposure: कुशीनगर पुलिस ने उप नगर में संचालित संगठित साइबर गैंग का पर्दाफाश कर अपराध से अर्जित लगभग 11 लाख रुपये तक की बरामदगी की जिसमे 1 लाख 12 हजार रुपये नगद एक लग्जरी वाहन, 3 लैपटाप, 6 मोबाइल फोन, 12 सिम कार्ड व 26 फर्जी आधार कार्ड के साथ 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार कर लिया।

शुक्रवार को पुलिस के तरफ से जारी प्रेस नोट के अनुसार अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह के देखरेख तथा सी ओ खड्डा उमेश चन्द्र भट्ट के नेतृत्व साइबर अपराधों के रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना रामकोला पुलिस व साइबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा थाना क्षेत्र से 5 संगठित साइबर गिरोह के अपराधियों संदीप गुप्ता पुत्र स्व0 अछैवर गुप्ता ग्राम परोरहा डम्मर छपरा ,

मंयक कुशवाहा पुत्र राजेश कुशवाहा निवासी ग्राम उर्दहा नं0 02 ,सन्नी गुप्ता पुत्र जंग बहादुर गुप्ता निवासी ग्राम परोरहा डम्मर छपरा,विकास कुमार पुत्र शंकर गुप्ता निवासी ग्राम उर्दहा नं0 02 एवं एक अन्य बाल अपचारी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से साइबर फ्राड से अर्जित 1 लाख 12 हजार रुपये नगद, एक अदद चार पहिया वाहन स्विफ्ट डिजायर, अपराध में प्रयुक्त 6 मोबाइल फोन, 3 लैपटाप व 12 सिम कार्ड व 26 फर्जी आधार कार्ड की बरामदगी की गयी है।

गिरफ्तार अपराधियों ने पूछ ताछ में बताया कि किसी कारण से वो नम्बर बन्द हो जाते हैं तथा खाते से लिंक मोबाइल नम्बर को बदलते नहीं हैं ।ऐसे नम्बरों की खोज कर रि-एलाट करा लेते हैं ।

उसके बाद रि-एलाट कराये गये मोबाइल नम्बर से माइ आधार एप्प के माध्यम से पुराने मोबाइल नम्बर धारक के आधार कार्ड नम्बर प्राप्त कर लेते हैं

तथा उस आधार कार्ड नम्बर व लिंक मोबाइल नम्बर का प्रयोग कर फोन-पे बनाने के उपरान्त अलग-अलग सी0एस0पी0 संचालकों से उक्त खाते में रुपयों का स्कैनर के माध्यम से ट्रान्सफर करा लेते हैं ।

जिससे उनको अधिक कमीशन लिया जाता था।साथ ही भोले भले जनता को कई अन्य तरीके से चुना लगते थे।

बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना रामकोला पर मु0अ0सं0 62/25 धारा 111(2)(B),318(4)/61(2) बीएनएस व 66 डी आईटी एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

साइबर सेल के निरीक्षक मनोज कुमार पंथ एवं रामकोला थाना प्रभारी आनंद कुमार गुप्ता की संयुक्त टीम द्वारा इस बड़ी सफलता के लिए अधीक्षक कुशीनगर द्वारा 25 हजार रुपये नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read