HomeCRIMEArrested: गैर इरादतन हत्या के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

Arrested: गैर इरादतन हत्या के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

Arrested: गैर इरादतन हत्या के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

Arrested:ज़नपद के थाना क्षेत्र तमकुहीराज क्षेत्रान्तर्गत अनीस अंसारी पुत्र स्व0 हलीम अंसारी निवासी भटवलिया न0 02 उम्र करीब 55 वर्ष का अपने पुत्रों क्रमशः कमरुद्दीन, मेहमदी व सैयद अंसारी से जमीन के बेचे हुए रुपयों के बटवारे को लेकर वाद-विवाद के दौरान तीनों पुत्रो के द्वारा अपने पिता के साथ मार पीट की गयी व सिर में ईट मार कर घायल कर दिया।

घायल अनीस अंसारी को परिवारजनों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तमकुहीराज में ले जाया गया।

जहां ईलाज दौरान मृत्यु हो गयी। प्रकरण में प्राप्त तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 51/2025 धारा 105 बीएनएस0 में स्थित अभियोग पंजीकृत कर थाना तमकुहीराज पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए

आरोपी क्रमशः कमरुद्दीन, मेहमदी व सैयद अंसारी पुत्रगण अनीस अंसारी निवासी भटवलिया नं0 2 थाना तमकुहीराज जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार करने वाली टीम में प्र0नि0 अमित कुमार शर्मा,उ0नि0 संदीप सिंह, उ0नि0 मृत्युन्जय सिंह,हे0का0 परमहंस सिह,का0 मोहित उपाध्याय, का0 सचिन विश्वकर्मा थाना तमकुहीराज जनपद कुशीनगर शामिल रहे।

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in
Santosh Singh is an author and news content contributor at Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact Samachar Live team at samacharlive.in@gmail.com
- Advertisment -spot_img

Must Read