HomeCRIMEArrested:चोरी की घटना का खुलासा,उपकरण आदि की शत-प्रतिशत बरामदगी व एक शातिर...

Arrested:चोरी की घटना का खुलासा,उपकरण आदि की शत-प्रतिशत बरामदगी व एक शातिर चोर गिरफ्तार

Arrested:चोरी की घटना का खुलासा,उपकरण आदि की शत-प्रतिशत बरामदगी व एक शातिर चोर गिरफ्तार

चोरी गये कुल करीब नौ लाख रुपये तक की सर्जरी में प्रयुक्त होने वाले उपकरण बरामद

Arrested: पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सदर अभिषेक कुमार अजेय के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम में विगत दिनों में थाना रविन्द्रनगर धूस क्षेत्र में चोरी की घटना की सूचना प्राप्त हुई थी।

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा घटना का संज्ञान लेते हुए थाना रविन्द्रनगर धूस पर मु0अ0सं0- 21/2025 धारा 305,331(4) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत कराते हुए अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में घटना के अनावरण हेतु टीमों का गठन किया गया।

जिसके क्रम में दिनांक 17.02.2025 को थाना रविन्द्रनगर धूस पुलिस द्वारा सीसीटीवी एवं इलेक्ट्रानिक साक्ष्य के आधार पर चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर लालबाबू चौहान उर्फ झुनझुन पुत्र जय प्रकाश चौहान उर्फ वकील निवासी जंगल गायघाट थाना कोतवाली पडरौना जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे सें चोरी गये

सर्जरी करने से सम्बन्धित सामान की बरामदगी (शत-प्रतिशत) हुई है। बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317 (2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

बरामदगी/गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्र, व0उ0नि0 जीत बहादुर यादव, उ0नि0 अनुराग यादव,उ0नि0 गनेश प्रजापति,का0 अमरनाथ सरोज,का0 जगमोहन यादव थाना रविन्द्रनगर धूस जनपद कुशीनगर शामिल रहे। अपराध करने का तरीका अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह वादी का भतिजा है।

अभियुक्त द्वारा वादी के दुकान की चाभी (key) का डुब्लीकेट चाभी बनवा लिया था।

वादी जब दुकान बन्द करके अपने रिश्तेदारी में गया था उसी समय अभियुक्त द्वारा डुब्लीकेट चाभी से दुकान में घुसकर कीमती सामान चुरा लिया गया।

 

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read