HomeCINEMAMela Movi:काफी पॉपुलर हुई मेला की शूटिंग के दौरान ट्विंकल खन्ना ने...

Mela Movi:काफी पॉपुलर हुई मेला की शूटिंग के दौरान ट्विंकल खन्ना ने आमिर खान को पत्थर के पीछे रोते हुए देखा, कहा- दिल टूट गया था

Mela Movi:काफी पॉपुलर हुई मेला की शूटिंग के दौरान ट्विंकल खन्ना ने आमिर खान को पत्थर के पीछे रोते हुए देखा, कहा- दिल टूट गया था

Mela Movi: ट्विंकल खन्ना ने फिल्म मेला में काम किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई थी,

लेकिन बाद में काफी पॉपुलर हुई थी। फिल्म में ट्विंकल के साथ आमिर खान और फैजल खान अहम किरदार में थे।

अब करण और ट्विंकल का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ट्विंकल बताती हैं

कि कैसे एक बार उन्होंने मेला की शूटिंग के दौरान आमिर को एक बड़े पत्थर के पीछे रोते हुए पकड़ा था।

क्यों रो रहे थे आमिर

दरअसल, वीडियो में ट्विंकल, करण जौहर को बताती हैं, आमिर फिल्म के डायरेक्टर धर्मेश दर्शन के पास गए थे अपना एक सजेशन लेकर।

लेकिन डायरेक्टर ने नहीं सुना। आमिर जो अपने काम को लेकर बहुत सीरियस रहते हैं

उनका दिल ये बिहेवियर देखकर टूट गया। मैंने फिर आमिर को एक बड़ा पत्थर के पीछे रोते हुए देखा।

आमिर क्यों मारने वाले थे ट्विंकल को थप्पड़

आमिर, ट्विंकल की बात सुनकर हंसते हैं और कहते हैं देखो यह क्या कह रही हैं।

वहीं जब करण, आमिर से पूछते हैं कि क्या उन्होंने कभी ट्विंकल को अच्छी एक्ट्रेस समझा है?

आमिर कुछ बोलते उससे पहले ट्विंकल बीच में बोलती हैं हंसते हुए कि, एक बार इन्होंने मुझसे पूछा कि क्या हुआ।

तुम काम पर फोकस क्यों नहीं कर रही हो। मैंने कहा कि मैं अक्षय के बारे में सोच रही हूं। इन्होंने लगभग मुझे थप्पड़ मार ही दिया था।

ट्विंकल की बात सुनकर आमिर हैरान हो जाते हैं और वह कहते हैं सच में? मुझे नहीं लगता मैंने ऐसे रिएक्ट किया होगा।

बता दें कि मेला 7 जनवरी 2000 को रिलीज हुई थी। धर्मेश जिन्होंने राजा हिन्दुस्तानी जैसी हिट फिल्म दी थी,

लेकिन उनकी यह फिल्म चल नहीं पाई। इस फिल्म के बाद से ट्विंकल ने एक्टिंग छोड़ दी थी।

ट्विंकल ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने अक्षय को कहा था कि वह तब उनसे शादी करेंगी अगर यह फिल्म फ्लॉप हुई।

 

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read