spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESH"अपना हो या पराया, भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं..."पंजाब में भ्रष्टाचार पर चाबुक, AAP...

“अपना हो या पराया, भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं…”पंजाब में भ्रष्टाचार पर चाबुक, AAP विधायक रमन अरोड़ा गिरफ्तार

fok-media-samman-samaroh


Punjab MLA Arrest: पंजाब की भगवंत मान सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी जीरो टॉलरेंस नीति को फिर साबित किया है। आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा को पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने धोखाधड़ी के इल्जाम में गिरफ्तार कर लिया है। बता दें, रमन अरोड़ा जालंधर सेंट्रल विधानसभा सीट से  विधायक हैं। खबरों के अनुसार ब्यूरो ने जालंधर स्थित उनके घर पर छापेमारी की थी। जिसके बाद अरोड़ा को  गिरफ्तार कर लिया गया। सूत्रों के मुताबिक, विधायक पर कुछ अधिकारियों के साथ मिलकर से आम लोगों को ठगने के गंभीर इलजाम हैं। भगवंत मान ने कहा, “अपना हो या पराया, भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।” 


 


क्या है रमन अरोड़ा की गिरफ्तारी के पीछे का सच 


विजिलेंस ब्यूरो के सूत्रों के अनुसार, रमन अरोड़ा पर जालंधर नगर निगम के कुछ अधिकारियों के साथ मिलकर एक रैकेट चलाने का आरोप है। विधायक पर फर्जी नोटिस जारी कर आम लोगों को ठगने का इल्जाम है। बता दें, यह रैकेट बिल्डरों और आम नागरिकों को निशाना बनाता था, जिन्हें झूठे नोटिस भेजकर परेशान किया जाता और फिर पैसे लेकर मामले को दबा दिया जाता था। इससे पहले विजिलेंस ने इस मामले में पहले नगर निगम के सहायक नगर नियोजक ATP सुखदेव वशिष्ठ को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद जांच में अरोड़ा का नाम सामने आया।


 


कब हुई विजिलेंस की छापेमारी?


शुक्रवार सुबह 8:45 बजे विजिलेंस ने अरोड़ा के अशोक नगर स्थित घर पर छापेमारी की । खबरों के मुताबिक, उन्हें मंदिर के पास से हिरासत में लिया गया और घर की तलाशी में कई अहम दस्तावेज व डिजिटल सबूत भी निले हैं। बता दें अरोड़ा की गिरफ्तारी से पहले उनकी सुरक्षा भी हटा ली गई थी, जिससे कार्रवाई की अटकलें तेज हो गई थीं। अब रमन अरोड़ा की गिरफ्तारी ने पंजाब की राजनीति में भूचाल ला दिया है। यह AAP के लिए भी चुनौती है, क्योंकि यह तीसरा मौका है जब उनका कोई विधायक भ्रष्टाचार के मामले में पकड़ा गया हैं। जनता इस कार्रवाई को सरकार की निष्पक्षता के तौर पर देख रही है।


 


रमन अरोड़ा की गिरफ्तार मुख्यमंत्री भगवंत मान का सख्त रुख


मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी सरकार की कमिटमेंट बताया। उन्होंने कहा, “हमारी नीति साफ है, भ्रष्टाचार करने वाला कोई भी बख्शा नहीं जाएगा।” AAP ने भी सोशल मीडिया पर इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ जीत बताया। इस घटना ने पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम को और मजबूत किया है।


 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular