spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHSC के आदेश पर SIT का गठन, जानें कौन हैं वो 3...

SC के आदेश पर SIT का गठन, जानें कौन हैं वो 3 IPS अधिकारी जो विजय शाह के विवादित बयान की करेंगे जांच

fok-media-samman-samaroh


Vijay Shah Controversial Statement: मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विजय शाह द्वारा भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ दिए गए विवादित बयान की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने बीते दिन विशेष जांच दल (SIT) का गठन का निर्देश दिया था। इस निर्देश के अनुसार, मध्य प्रदेश पुलिस ने तीन सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। SIT का नेतृत्व इंस्पेक्टर जनरल (IG) रैंक के अधिकारी कर रहे हैं। इसमें एक महिला SP रैंक की अधिकारी भी शामिल हैं।


SC ने SIT के गठन का दिया आदेश


सुप्रीम कोर्ट ने 19मई को मध्य प्रदेश के DGP को आदेश दिया था कि कर्नल सोफिया कुरैशी और विजय शाह मामले में SIT का गठन 20मई की सुबह 10बजे तक किया जाए। कोर्ट ने यह भी निर्देश दिया कि SIT में शामिल अधिकारी मध्य प्रदेश कैडर के हों। लेकिन उनका मूल निवास मध्य प्रदेश से बाहर का हो, ताकि जांच में निष्पक्षता सुनिश्चित हो। कोर्ट ने अपने निर्देश में यह भी कहा कि SIT में एक महिला अधिकारी को शामिल करना अनिवार्य किया गया।


SIT के गठन में शामिल 3 IPS अधिकारी कौन हैं?


1. प्रमोद वर्मा (IG, सागर रेंज)


प्रमोद वर्मा मध्य प्रदेश कैडर के वरिष्ठ IPS अधिकारी हैं। वर्तमान में सागर रेंज के इंस्पेक्टर जनरल के रूप में तैनात हैं। वे SIT के प्रमुख हैं। वर्मा मूल रूप से मध्य प्रदेश के नहीं हैं, जो कोर्ट के मानदंडों को पूरा करता है। उन्होंने कई संवेदनशील मामलों की जांच और कानून-व्यवस्था की स्थिति को संभालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। 


2. कल्याण चक्रवर्ती (DIG, SAF, भोपाल) 


कल्याण चक्रवर्ती डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल (DIG) रैंक के अधिकारी हैं। वर्तमान में भोपाल में स्पेशल आर्म्ड फोर्स (SAF) में तैनात हैं। चक्रवर्ती भी मध्य प्रदेश के मूल निवासी नहीं हैं, जिसके कारण उन्हें SIT में शामिल किया गया। उनके पास विभिन्न पुलिस विभागों में लंबा अनुभव है। उन्होंने आपराधिक जांच और सुरक्षा व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। 


3. वहिनी सिंह (SP, डिंडोरी) 


वहिनी सिंह सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (SP) रैंक की अधिकारी हैं। वर्तमान में डिंडोरी जिले की पुलिस अधीक्षक हैं। उन्होंने मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में कानून-व्यवस्था को बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनकी नियुक्ति SIT में लैंगिक संवेदनशीलता और निष्पक्षता को बढ़ाने के लिए की गई है।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular