HomeUTTAR PRADESHशिमला समझौता के लिए इंदिरा गांधी कभी माफ नहीं किया जा सकता-...

शिमला समझौता के लिए इंदिरा गांधी कभी माफ नहीं किया जा सकता- अनिल विज


चंडीगढ़:हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आज कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि “इंदिरा गांधी के समय पर जितना नुकसान देश का किसी ने नहीं किया। सीजफायर के बाद विपक्ष द्वारा विशेष सत्र बुलाए जाने की मांग पर भी अनिल विज ने विपक्ष को साफ संदेश में कहा कि जो सिक्रेट बातें है, वहां उनको डिस्क्लोज नहीं किया जा सकता”। इसके अलावा, आज भारत और पाकिस्तान के डीजीएमओ की मीटिंग के सवाल पर भी अनिल विज ने कहा कि “हिंदुस्तान और पाकिस्तान के बीच अभी सीजफायर ही हुआ है लड़ाई खत्म नहीं हुई”। अनिल विज आज मीडिया कर्मियों के द्वारा, हर कोई इंदिरा गांधी नहीं हो सकता’ भारत-पाकिस्तान सीजफायर पर बिहार में सियासी संग्राम, के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।


शिमला समझौता के लिए उन्हें (इंदिरा गांधी) कभी माफ नहीं किया जा सकता” – विज


कांग्रेस द्वारा लगाए गए पोस्टर के बारे में अनिल विज ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि “इंदिरा गांधी जब इस देश की प्रधानमंत्री थी तो उससे ज्यादा नुकसान इस देश का किसी ने नहीं किया। उन्होंने तीखे तेवर दिखाते हुए कहा कि उन्होंने इमरजेंसी लगाई कोई बात नहीं, लेकिन शिमला समझौता के लिए उन्हें (इंदिरा गांधी) कभी माफ नहीं किया जा सकता”। उन्होंने कहा कि हमें उस वक्त मांग रखनी चाहिए थी कि हमारा पीओके हमे दे दो, तो अपने आप लड़ाई खत्म हो जाएगी”। 


जो लड़ाई सेना ने मैदान में जीती,वो लड़ाई इंदिरा गांधी ने टेबल पर हार दी” – विज


विज ने स्मरण करवाते हुए कहा कि “उस समय हमने 13हजार एकड़ जमीन कब्जा की थी वो भी उनको मुफ्त में दे दी। उन्होंने जोश में आते हुए कहा कि तब उससे अच्छा तो मौका हो ही नहीं सकता था क्योंकि हमारे पास 93हजार युद्ध बंदी थे। उन्होंने कहा कि जो लड़ाई सेना ने मैदान में जीती,वो लड़ाई इंदिरा गांधी ने टेबल पर हार दी”।


सिक्रेट बातों को डिस्क्लोज नहीं किया जा सकता है कि कहां कहां पर क्या हुआ है” – विज


सीजफायर के बाद विपक्ष विशेष सत्र बुलाए जाने की मांग कर रहा है, के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में अनिल विज ने प्रश्न खड़ा करते हुए कहा कि “सत्र बुलाकर क्या करेंगे। हालांकि सत्र बुलाएं, उनका अधिकार है लेकिन क्या सोच सकते है कि ये जो सिक्रेट बातें है उनको वहां डिस्क्लोज किया जा सकता है कि कहां कहां पर क्या हुआ है”?।


सीजफायर (युद्धविराम) ही हुआ है, लड़ाई खत्म नहीं हुई – विज


आज भारत और पाकिस्तान के डीजीएमओ होने वाली मीटिंग के बारे में उन्होंने कहा कि “ये पाकिस्तान नहीं बल्कि ना-पाकिस्तान है, सीजफायर (युद्धविराम) ही हुआ है, लड़ाई खत्म नहीं हुई। उन्होंने कहा कि सेनाएं वैसे की वैसे बॉर्डर पर कड़ी है बैरकों में नहीं गई है। युद्ध खत्म तब माना जाता है जब सेनाएं बैरकों में चली जाती है”। 


मोदी जी का साफ पैगाम है कि अगर तुम गोली मरोगे, हम गोला मारेंगे – विज


उन्होंने कहा कि “प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का साफ पैगाम है कि अगर तुम गोली मरोगे, हम गोला मारेंगे। उन्होंने कहा कि इसको लड़ाई खत्म होना नहीं माना जा सकता ये तो स्टेट्सक्यू (यथास्थिति )हो गया कि जहां है वहीं रहो। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान ने देख लिया कि भारत की ताकत क्या है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read