Wednesday, May 6, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHभारत और पाकिस्तान के बीच आज होगी सैन्य महानिदेशकों के बीच बातचीत,...

भारत और पाकिस्तान के बीच आज होगी सैन्य महानिदेशकों के बीच बातचीत, सीमा पर शांति

fok-media-samman-samaroh


नई दिल्ली:आज दोपहर 12 बजे भारत के डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशंस (DGMO) लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई और पाकिस्तान के DGMO मेजर जनरल काशिफ चौधरी के बीच हॉटलाइन पर वार्ता होगी। यह वार्ता 10 मई को दोनों पक्षों के बीच हुए युद्धविराम समझौते को मजबूत करने और सीमा पर स्थायी शांति सुनिश्चित करने पर केंद्रित होगी।


10मई को शाम 5बजे (IST) से भारत और पाकिस्तान सीजफायर पर सहमति जताई थी। दोनों देशों ने जल, थल और वायु में सैन्य कार्रवाइयां रोक दी हैं। जम्मू-कश्मीर और पंजाब के सीमावर्ती क्षेत्रों में 11मई की रात शांति रही, जो कई दिनों में पहली शांत रात थी। 


सशस्त्र बलों की सतर्कता


भारतीय सशस्त्र बल पूरी तरह सतर्क हैं। सेना ने कहा है कि किसी भी उल्लंघन का जवाब कड़ाई से दिया जाएगा। सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने पश्चिमी सीमाओं पर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की और कमांडरों को जवाबी कार्रवाई की पूरी छूट दी है। 


पंजाब और जम्मू-कश्मीर में स्थिति


पंजाब के सीमावर्ती जिलों (पठानकोट, अमृतसर, फिरोजपुर, गुरदासपुर, तरनतारन) और संगरूर में स्कूल 12मई को बंद रहेंगे, हालांकि अन्य क्षेत्रों में सामान्य गतिविधियां शुरू हो रही हैं। जम्मू-कश्मीर में विस्थापित लोग धीरे-धीरे घर लौट रहे हैं, लेकिन कुछ गांवों में क्षतिग्रस्त घरों की मरम्मत चुनौती बनी हुई है। 


वार्ता का उद्देश्य 


10मई को हुए युद्धविराम समझौते के उल्लंघन (10मई की रात पाकिस्तान द्वारा ड्रोन और गोलीबारी) के मुद्दे पर चर्चा। सीमा पर तनाव कम करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम। भारत ने स्पष्ट किया है कि आतंकवाद के खिलाफ उसकी कार्रवाई जारी रहेगी, और वार्ता का फोकस शांति के साथ-साथ सुरक्षा पर भी होगा।


 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular