spot_img
spot_img
HomeUTTARAKHANDakhilesh yadav,azam khan,sitapur news,up news

akhilesh yadav,azam khan,sitapur news,up news

fok-media-samman-samaroh

सीतापुर: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने शुक्रवार ने कहा कि भाजपा झूठे मुकदमों का रिकाॅर्ड बना रही है। मुख्यमंत्रियों को जेल भेजने से लोकतंत्र की जीत नहीं होने वाली। लोकतंत्र में जो आवाज उठाना चाहते हैं, सरकार उसकी आवाज दबाने का काम कर रही है। भाजपा के पास जवाब नहीं है और लोकसभा चुनाव में जनता सबक सिखाएगी।

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) दोपहर में जिला जेल में बंद पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान से मुलाकात की है। दोनों नेताओं के बीच करीब एक घण्टे से अधिक समय तक बातचीत हुई। इस दौरान पूर्व विधायक और नव नियुक्त राष्ट्रीय सचिव अनूप गुप्ता सहित रामपुर के सपा जिलाध्यक्ष मौजूद थे।

आजम से अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की यह मुलाक़ात रामपुर सीट के लिए अहम मानी जा रही है। आज़म की सहमति के बाद ही अखिलेश रामपुर सहित अन्य आसपास की सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर सकते हैं। जेल से निकलने के बाद अखिलेश यादव ने मीडिया से बात करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला। अखिलेश यादव ने आजम खान के बारे में बात करते हुए बताया कि जेल में कैसे जिंदगी काटी जाती है यह सबको पता है। जेल तो जेल है।

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि भाजपा वर्ल्ड की सबसे बड़ी पार्टी बनने का दावा करती है, लेकिन ऐसा लगता है मुकदमा करवाने में भाजपा ब्रह्मांड में झूठे मुकदमों का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना रही हैं। इलेक्ट्रोरल बॉन्ड ने भाजपा का बैंड बजाया कि उसकी वजह से आप खुद ही दिल्ली में देख लीजिए क्या हो रहा है? क्या देश इसे स्वीकार करेगा। झूठे मुकदमे लगाकर सभी को जेल भेजा जा रहा है। अन्याय की कोई उम्र नहीं होती, लेकिन सच्चाई की जीत होगी।

पल्लवी पटेल के बयान पर अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि साथ छोड़ने वालों की कहानी बहुत लंबी है। मीडिया बंधुओं से बेहतर कोई नहीं जानता। कोई क्यों साथ छोड़ रहा है। आगे कहा कि भाजपा के पास इस बात का जवाब नहीं है कि आखिर उनको चंदा किससे और क्यों मिला है? इलेक्टोरल बांड ने भाजपा का बैंड बजा दिया है, इसीलिए गिरफ्तारियां हो रही हैं, लेकिन 2024 में जनता इसका जवाब देगी।

उल्लेखनीय है कि आजम खान 22 अक्टूबर 2023 से जिला कारागार सीतापुर में बंद है। लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। चुनाव के पहले चरण में रामपुर सीट के लिए नामांकन शुरू हो गया है। 27 मार्च को नामांकन की अंतिम तारीख होने के बावजूद भी सपा ने अभी तक प्रत्याशी नहीं घोषित किया है। अब आजम से मुलाकात के बाद अखिलेश यादव जल्द ही उम्मीदवारों की घोषणा कर सकते हैं।

 

यह भी पढ़े: राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं, कही ये बात

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular