Tuesday, May 5, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESH‘संविधान बचेगा तो देश बचेगा’ नूंह में भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने किया...

‘संविधान बचेगा तो देश बचेगा’ नूंह में भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने किया बड़ा दावा

fok-media-samman-samaroh


Bhupinder Hooda in Nuh: हरियाणा के नूंह में संविधान बचाओ अभियान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। इस मौके पर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव जितेंद्र बघेल, विधायक आफताब अहमद, विधायक मामन खान, पूर्व विधायक शहीदा खान, महताब अहमद, अख्तर काटपुरी, इब्राहिम इंजीनियर सहित काफी प्रमुख कांग्रेस नेता मौजूद रहे।


इस मौके पर समारोह को संबोधित करते हुए भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि मेवात शहीदों की धरती है। जब 1947 में देश में मार काट चल रही थी, तब मेवात में अमन था लेकिन उनको जबरदस्ती पाकिस्तान भेजा जा रहा था। यासीन खान के कहने पर महात्मा गांधी, गोपी चंद भार्गव और उनके पिता रणवीर सिंह हुड्डा में घासेड़ा में लाखों मेवातियों को पाकिस्तान जाने से रोका।


जो सभी जाती धर्म को बराबरी का हक देता है- हुड्डा


हुड्डा ने कहा कि संविधान देश की रूह, आत्मा है, जो सभी जाती धर्म को बराबरी का हक देता है, संविधान बचेगा तो देश बचेगा। संविधान को कमजोर होने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा देश बचाना हे तो संविधान को मजबूत करना होगा। हुड्डा ने कहा जाती जनगणना की आवाज राहुल गांधी ने उठाई, ये जन की आवाज थी। जिसके आगे भाजपा सरकार को जन भावना के आगे झुकना पड़ा।


हरियाणा अपने हक का पानी लेकर रहेगा- हुड्डा


वहीं हुड्डा ने पहलगांव में शहीद हुए नरवाल की पत्नी को देश भक्त बताया। उन्होंने कहा कि उन्होंने हिंदू-मुस्लिम की बात नहीं करी। वहीं पंजाब द्वारा हरियाणा के पानी रोकने को राजनीतिक स्टैंड बताया कहा पंजाब में चुनाव होने हैं। इसी को लेकर ये ड्रामा किया जा रहा है। हरियाणा अपने हक का पानी लेकर रहेगा।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular