Tuesday, May 5, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHसामने आई बाबा बर्फानी की पहली तस्वीर, 03 जुलाई से शुरु होगी...

सामने आई बाबा बर्फानी की पहली तस्वीर, 03 जुलाई से शुरु होगी अमरनाथ यात्रा

fok-media-samman-samaroh


Amarnath Yatra 2025: अमरनाथ यात्रा 2025 से पहले बाबा बर्फानी की पहली तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर के सामने आते ही शिव भक्तों के बीच उत्साह की लहर दौड़ पड़ी हैं। इस बार शिवलिंग ने बड़ा आकार लिया हुआ है। कश्मीर के अनंतनाग जिले में स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा में बर्फ से बना स्वयंभू शिवलिंग इस बार करीब 7 फीट ऊंचा नजर आ रहा है।


मालूम हो कि इस शिवलिंग को बाबा बर्फानी के नाम से भी जाना जाता है। इस बार 38 दिनों की अमरनाथ यात्रा 03 जुलाई से शुरू होने जा रही है। जो 09 अगस्त को पूरी होगी।


बाबा बर्फानी की पहली तस्वीर आई सामने


बता दें, 05 मई को सामने आई फोटो में अमरनाथ गुफा में प्राकृतिक रूप से निर्मित बर्फ का शिवलिंग साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। यह तस्वीर बेहद सुंदर और अलौकिक दिख रही है। कुछ भक्तों ने गुफा का दौरा कर इस तस्वीर को साझा किया। हालांकि, अभी तक श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड (SASB) के अधिकारियों की तरफ से ऐसी किसी फोटो की पुष्टि नहीं की गई है। 


बाबा बर्फानी की पहली तस्वीर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही। तस्वीर सामने आते ही भक्त “हर हर महादेव” के जयकारों के साथ अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। मालूम हो कि श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड ने 2025 की यात्रा की तारीखों की घोषणा कर दी है। यह यात्रा 03 जुलाई से शुरू होगी और 09 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन समाप्त होगी। ये यात्रा दो प्रमुख मार्गों पहलगाम और बालटाल से शुरु होगी। पहलगाम मार्ग लगभग 36-48 किमी लंबा मार्ग है। वहीं, बालटाल मार्ग 14 किमी छोटा मार्ग है।


अमरनाथ यात्रा 2025 की तैयारियां


बता दें, अमरनाथ यात्रा 2025 की तैयारियां जोरों पर हैं। दोनों मार्गों पर जमी बर्फ को हटाने का काम शुरू हो चुका है। वहीं, यात्रा के लिए पंजीकरण 14 अप्रैल, 2025 से शुरू हो चुका है। एक रिपोर्ट की मानें तो अब तक 3.5 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है।


रखा जा रहा सुरक्षा व्यवस्था का ध्यान


22 अप्रैल, 2025 को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से जम्मू-कश्मीर का मौहाल चिंता से भरा हुआ है। ऐसे में अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। इस यात्रा में शामिल टट्टू वालों, स्थानीय सेवादारों की आईडी सख्ती से चेक किए जाएंगे। इसके अलावा पूरे इलाके में आईडी सत्यापन प्रोटोकॉल भी लागू किए गए हैं। श्रद्धालुओं की सेहत को देखते हुए 200 आईसीयू बेड, 100 ऑक्सीजन बूथ की व्यवस्था की जा रही हैं। इसके अलावा 5जी नेटवर्क जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। साथ ही, सुरक्षा बलों की तैनाती भी की जा रही हैं।  

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular