HomeUTTAR PRADESHउज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर के शंख द्वार पर लगी भीषण आग, मौके...

उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर के शंख द्वार पर लगी भीषण आग, मौके पर पहुंचीं दमकल की 3 टीमें


Ujjain Mahakal: उज्जैन के प्रसिद्ध बाबा महाकालेश्वर मंदिर के शंख द्वार के ऊपरी हिस्से में शुक्रवार को अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें और उठता धुआं इतना तेज था कि लगभग एक किलोमीटर दूर से भी साफ नजर आ रहा था। जैसे ही घटना की सूचना मिली, दमकल विभाग की तीन गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, आग सीसीटीवी कंट्रोल रूम के ऊपर रखी बैटरी में लगी थी। राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ।


ये एक ब्रेकिंग स्टोरी है… आगे की हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए ख़बरFast के साथ…


 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read