HomeCRIMETheft: प्राथमिक विद्यालय सहित दो घरों में लाखों की चोरी, जांच में...

Theft: प्राथमिक विद्यालय सहित दो घरों में लाखों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस 

Theft: प्राथमिक विद्यालय सहित दो घरों में लाखों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

Theft:कुशीनगर जिले के खड्डा थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। बीती रात ग्राम सभा परशुरामपुर में अज्ञात चोरों ने प्राथमिक विद्यालय और दो घरों को निशाना बनाकर लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर लिया। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है।

ग्रामीणों के अनुसार, अज्ञात चोरों ने परशुरामपुर के प्राथमिक विद्यालय में घुसकर वहां लगे सीसीटीवी कैमरे को तोड़ दिया और लैपटॉप, बैटरी व महत्वपूर्ण अभिलेख चुरा लिए। इसके अलावा, चोरों ने शंभू कुशवाहा के घर की दीवार काटकर घुसने की कोशिश की, लेकिन वहां कुछ न मिलने पर वे खाली हाथ निकल गए।

वहीं, सिरजावती पत्नी राजेंद्र कुशवाहा कहना है कि घर में चोरों ने उनकी पतोहू और बेटी के कीमती जेवरात, कपड़े और अन्य सामान, जिसकी कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है, चुरा लिया।

मौके पर पहुची पुलिस 

सूचना मिलते ही खड्डा पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ितों के बयान दर्ज किए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक चोरों का कोई सुराग नहीं मिल सका है।

यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले 25 मार्च को ग्राम सभा वरवारतनपुर के टोला बनवारी छपरा में अवधेश सिंह के घर और 27 मार्च को ग्राम सभा अहिरौली में अरविंद सिंह के घर चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं।

इन मामलों में भी पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है, जिससे क्षेत्रवासियों में दहशत और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।

एक ही रात में तीन स्थानों पर हुई चोरी की वारदातों ने ग्रामीणों में डर का माहौल पैदा कर दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस की गश्ती और सक्रियता की कमी के कारण चोर बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।

ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और चोरों को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की है।खड्डा पुलिस ने दावा किया है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read