HomeUTTAR PRADESHपहले चरण के लिए नामांकन शुरू, इतनी जमा करनी होगी जमानत राशि

पहले चरण के लिए नामांकन शुरू, इतनी जमा करनी होगी जमानत राशि

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 20 मार्च से चुनाव (Lok Sabha Election) की प्रक्रिया शुरू हो रही है। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने मंगलवार को बताया कि पहले चरण की आठ लोकसभा सीटों के लिए बुधवार को निर्वाचन की अधिसूचना जारी होगी। इसके साथ ही इन निर्वाचन क्षेत्रों में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी। नामांकन सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे के बीच किए जा सकेंगे।

पहले चरण में सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, नगीना सुरक्षित, मुरादाबाद, रामपुर व पीलीभीत शामिल हैं। इन सीटों के लिए नामांकन भरने की अंतिम तिथि 27 मार्च है।

प्रथम चरण की सीटों पर कुल 1.43 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें 76.23 लाख पुरूष, 67.14 लाख महिला और 824 थर्ड जेंडर हैं। इन निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 7693 मतदान केंद्र तथा 14,842 मतदेय स्थल हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सामान्य श्रेणी के प्रत्याशी को 25000 रुपये और एससी-एसटी वर्ग के प्रत्याशी को 12,500 रुपये जमानत राशि जमा करनी होगी।

राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय दलों के प्रत्याशियों को निर्वाचन क्षेत्र का एक मतदाता प्रस्तावक के रूप में और पंजीकृत अमान्यता प्राप्त राजनैतिक दल व निर्दलीय प्रत्याशियों को 10 प्रस्तावकों की आवश्यकता होगी।

यह भी पढ़े: आचार संहिता लागू होते ही हरियाणा बार्डर पर पकड़ी गयी डेढ़ करोड़ की नगदी

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read