Monday, May 4, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHअब पाकिस्तान की खैर नहीं! PM मोदी ने सेना को दी खुली...

अब पाकिस्तान की खैर नहीं! PM मोदी ने सेना को दी खुली छूट

fok-media-samman-samaroh


PM Modi On Army: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22अप्रैल को हुए भीषण आतंकी हमले के बाद देशभर में आक्रोश है और केंद्र सरकार पूरी तरह एक्शन मोड में आ चुकी है। पीएम मोदी कह चुके हैं कि भारत की आत्मा पर हमला करने वालों को मिट्टी में मिला दिया जाएगा। इसके बाद से पूरे देश को आतंकवादियों और उनके आकाओं के खिलाफ कड़े एक्शन का इंतजार है। इस बीच आज यानी मंगलवार शाम को प्रधानमंत्री आवास पर एक हाई लेवल मीटिंग हुई। पीएम मोदी के अगुवाई में हुई इस बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल, सीडीएस अनिल चौहान और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी शामिल रहे।


इस बैठक में प्रधानमंत्री ने साफ शब्दों में निर्देश दिया है किआतंकवाद को करारा जवाब देना हमारा दृढ़ राष्ट्रीय संकल्प है। पीएम ने भारतीय सैन्य बलों की पेशेवर क्षमताओं में पूर्ण विश्वास व्यक्त किया। इसके साथ-साथ कहा कि हमारी जवाबी कार्रवाई का तरीका क्या हो, इसके टार्गेट्स कौन से हों और इसका समय क्या हो, इस प्रकार के ऑपरेशनल निर्णय लेने के लिए सैन्य बलों को खुली छूट है।


पीएम ने कहा, सेना अपने हिसाब से टारगेट तय करे


पीएम मोदी ने आज के हाईलेवल मीटिंग के बाद कहा कि मुझे अपनी सेना पर पूरा भरोसा है, पाकिस्तान को सेना अपने हिसाब से जवाब दे। पाकिस्तान पर फैसला लेने के लिए सेना आजाद है। पीएम मोदी ने देश की तीनों सेनाओं को खुली छूट दे दी है।  प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आतंकवाद को करारा जवाब देना हमारा दृढ़ राष्ट्रीय संकल्प है। पीएम ने भारतीय सैन्य बलों की पेशेवर क्षमताओं में पूर्ण विश्वास व्यक्त किया और कहा कि हमारी जवाबी कार्रवाई का तरीका क्या हो, इसके टार्गेट्स कौनसे हों, और इसका समय क्या हो, इस प्रकार के ऑपरेशनल निर्णय लेने के लिए सैन्य बलों को खुली छूट है।


आतंक बर्दाश्त नहीं-कहा था पीएम ने


पहलगाम आतंकी हमले के बाद पीएम मोदी ने साफ लहजे में कहा था कि किसी भी हाल में आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पीएम मोदी सऊदी अरब की यात्रा पर थे जब पहलगाम में आतंकियों ने नापाक हरकत के अंजाम दिया और 26 निर्दोष पर्यटकों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस जघन्य अपराध को लेकर पूरे देश में आक्रोश देखा जा रहा है।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular