Monday, May 4, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHपाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने फिर दी गीदड़भभकी, कहा

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने फिर दी गीदड़भभकी, कहा

fok-media-samman-samaroh


Pakistan Defense Minister Statement: 22अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। इस हमले की सारी जिम्मेदारी पाकिस्तान आतंकी संगठन TRF (द रेजिस्टेंस फ्रंट) ने ली है। जिसके बाद सरकार पाकिस्तान और आतंकियों को सबक सिखाने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है। इस बीच, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का एक बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि भारत लगातार उनके खिलाफ सैन्य कार्रवाई कर रहा है। ऐसे में अब पाकिस्तान हाई अलर्ट पर है। यानी उन्होंने अपनी सेना की ताकत और बढ़ा दी है। उनका कहना है कि भारत कभी भी हमला कर सकता है।


परमाणु हथियारों का इस्तेमाल होगा


पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने हाल ही में एक ऐसा बयान दिया, जिस वजह से हलचल मच गई है। उन्होंने दावा किया है कि भारत कभी भी कुछ भी कर सकता है। इसलिए उन्होंने पाकिस्तान की फोर्स को बढ़ा दिया है। उन्होंने कहा कि भारत अपनी सैन्य कार्रवाई के चलते पाकिस्तानी पर कभी भी हमला कर सकता है। इसलिए पाकिस्तानी सेना अलर्ट मोड पर है।


रक्षा मंत्री ने आगे कहा ‘अगर हमारे अस्तित्व को सीधा खतरा होगा तो वह परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करने से पीछे नहीं हटेगा। उनका कहना है कि इसके बाद भी अगर युद्ध होता है तो हमने इसके लिए खुद को मानसिक रूप से तैयार कर लिया है। बता दें, पहलगाम हमले के बाद ख्वाजा आसिफ ने भारत को युद्ध की चेतावनी भी दी थी।


‘कार्रवाई जरूर की जाएगी’


दूसरी तरफ, पाकिस्तान के कैबिनेट मंत्री हनीफ अब्बासी ने भी भारत को घमकी दी है। उन्होंने कहा है कि हमने भारत के लिए 130 परमाणु हथियार रखे हुए हैं।  हनीफ अब्बासी ने सिंधु नदी संधि पर बात करते हुए कहा कि अगप भारत पानी रोकता है तो कार्रवाई जरूर की जाएगी। इसलिए हमने उनके लिए ये मिसाइलें अलग कर के रखी हैं।  

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular