Monday, May 4, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHजहरीली गैस के कारण दो कर्मचारियों की मौत, हेल्थ विभाग के सभी...

जहरीली गैस के कारण दो कर्मचारियों की मौत, हेल्थ विभाग के सभी अधिकारी मौके से फरार

fok-media-samman-samaroh


Narnaul Accident: हरियाणा के नारनौल जिले के नांगल चौधरी में एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां सीवर लाइन की सफाई के उतरे दो कर्मचारियों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच में जुट गई।


जानकारी के अनुसार, यह हादसा सुबह करीब 10बजे नांगल चौधरी में एसबीआई बैंक पास हुआ। जहां सफाई के लिए उतरे दो कर्मचारियों की जहरीली गैस के कारण मौत हो गई। मृतकों की पहचान मोहनपुर निवासी अनुप और ढाणी बंधा वाली निवासी जोगेंद्र के रूप में हुई है। दोनों ही मृतकों की उम्र 28 और 30 साल है


बिना सेफ्टी किट के उतरे थे कर्मचारी 


बताया जा रहा है कि, कर्मचारियों को कम्प्यूटर ऑपरेटर ने बिना सेफ्टी किट के लिए उतरने के लिए मजबूर किया था। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और SDM मनोज कुमार मोके पर पहुंचे। दोनों शवों को पुलिस ने कब्जे में लिया। पुलिस ने शवो को पोस्टमार्टम के लिए नारनौल जिला हॉस्पिटल भिजवाया। दोनों ही मृतक पब्लिक हेल्थ विभाग मे ट्यूबेल चलाने का काम करते थे। । पब्लिक हेल्थ विभाग के सभी अधिकारी मौके से फरार हो गए। 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular