HomeCRIMERoad Accident:दो बाइकों की टक्कर, सात लोग घायल, तीन की हालत गंभीर

Road Accident:दो बाइकों की टक्कर, सात लोग घायल, तीन की हालत गंभीर

Road Accident:दो बाइकों की टक्कर,सात लोग घायल, तीन की हालत गंभीर

Road Accident : कुशीनगर के कसया-सेवरही मार्ग पर ग्रामसभा कोरया के पास रविवार दोपहर करीब 2 बजे दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।

इस भीषण हादसे में दोनों बाइकों पर सवार कुल आठ लोगों में से सात गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सभी सवार सड़क की पटरी पर घिसटते चले गए।

घायलों में एक युवती और दो पुरुषों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, एक बाइक पर पांच लोग सवार थे, जबकि दूसरी पर तीन।

विशुनपुरा थाना क्षेत्र के घूरपट्टी निवासी अनिल कुमार (35), राकेश कुमार (37), राजेश कुमार (40), एक पांच वर्षीय बच्चा अजीत और एक महिला कसया से अपने घर जा रहे थे।

वहीं, तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के जंगल घोरठ निवासी इरशाद (60), राबिया (18) और एक अन्य व्यक्ति तुर्कपट्टी की ओर जा रहे थे।

हादसे में राबिया, अनिल, राकेश और राजेश की हालत नाजुक है।

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।

एसएचओ राज प्रकाश सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और पुलिस मौके पर तैनात है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read